Monday, February 2राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

करें नमन

प्रीतम कुमार साहू ‘गुरुजी’
लिमतरा, धमतरी (छत्तीसगढ़)
********************

आओ मिलकर उन्हें करें नमन !
जिनके लिए सब कुछ है वतन..!!

देश की रक्षा के लिए जिन्होंने.!
निछावर कर दी तन और मन…!!

घर से दूर वतन के लिए लड़ते.!
मुश्किलों से लड़कर आगे बढ़ते..!!

देकर दुश्मनों को जंग में मात.!
भारत माँ की हिफाजत करते..!!

आओ मिलकर उन्हें करें नमन.!
जिनके लिए सब कुछ है वतन..!!

सरहद में दुश्मन से टक्कर लेते.!
तिरंगे को कभी झुकने न देते..!!

ठंडी,गर्मी और बरसात को सहते.!
ईट का ज़वाब, पत्थर से देते ..!!

दुश्मनों की गोली सीने में खाकर.!
अपने वतन को महफूज रखते.है.!!

आओ मिलकर उन्हें करें नमन.!
जो देश के लिए कुछ करते है..!!

परिचय :- प्रीतम कुमार साहू, गुरुजी (शिक्षक)
निवासी : ग्राम-लिमतरा, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मेरे द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *