भस्म रमा के करूँ आरती
प्रतिभा दुबे "आशी"
ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
********************
भस्म रमा के करूँ आरती,
भोलानाथ जी भोलानाथ जी
डम डम डमरू बाज़ रहा है,
नंदी द्वारा तेरे भक्त खड़ा है।।
शिव शंकर अब कृपा बरसाओ,
महादेव जी महादेव जी
अंबर से जल बरस रहा,
पावन जल से अभिषेक करवाओ।।
भक्तिभाव से जो तुमको ध्यावे,
लौटा जल ले आप चढ़ावे
विल्व पत्र संग करें प्रार्थना,
भोले घोटा भांग धतूरा चढ़ावे।।
करते हैं कृपा शिव शंकर,
शंकर स्तुति जो सच्चे मन ध्यावे
शरणागत ले प्रभु, भोले
भव सागर से भक्त को पार लगावे।।
देखो कांवड़िया जल ले आते,
बड़े आदर से जल धार चढ़ावे
मन की भक्ति ही है शक्ति,
श्रावण माह विशेष बन जावे।।
हरि के भक्त भी हरि कहावे,
नाग देवता भी हरि हो जावे
देख प्रभु को प्रसन्न रहे सब,
ॐ नमः शिवाय धुन गावे।।
देवता भी नतमस्तक होवे,
डम-डम डमरू की ध्वनि गूंजती
महादेव जी के ग...












