Monday, February 2राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

रानी पद्मनी

साक्षी लोधी
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)
********************

सजी रानियां दुल्हन सी,
मृत्यु को अमर बनाने
गुहिल वंश की आभा से,
खिलजी के होश उड़ाने
राजपूतानी तेवर ले,
अंबर को आंख दिखाने
बढ़ चलीं रानियां एक साथ,
मिट्टी का कर्ज चुकाने
मातृभूमि के जयकारे के,
साथ किया उदघोष
बढ़ीं गर्व से आगे को,
भरकर छत्राणी जोश
चलीं सिंहनी गाते गाते,
जय-जय मात भवानी
और धधकते अग्नि कुंड में,
कूद पड़ी क्षत्राणि
किया समर्पित अग्निदेव को,
कंचन रूप निराला
नतमस्तक धरती का कण-कण,
नतमस्तक अग्नि ज्वाला
इतिहास अमर कर माताएं,
बलिदानी गाथा बना गईं
सोलह हजार चित्तौड़ की सतियां,
अग्नि कुंड में समां गईं
उड़ी महकती भस्म कुंड से,
चित्तौड़ी मिट्टी चमकाने
बलिदानों की पावन भूमि को,
राजस्थान बताने

परिचय :-  साक्षी लोधी
निवासी : नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *