Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

प्रकृति का कहर

संजय कुमार साहू
जिला बालोद (छत्तीसगढ़)

********************

देख प्रकृति का कहर..
देख प्रकृति का कहर ..

फल दिया और फूल दिया,
१० पीढ़ी तक कुल दिया,
इस अराजकता के दौर में,
तुझको प्रभुत्व सम्पूर्ण दिया।।
पर तेरा जी न भरा मानव,
करता खिलवाड़ प्रकृति के साथ।।
तूने क्या सोच के किया था,
प्रकृति का नीरव दोहन,
देख तेरे इस भूल का फल
भोग रहा जग आज है,
प्रकृति का बदला लेने आया
आज यमराज है।।
जीवों की हत्या कर तूने
प्रकृति को किया कुरूप,
देख आज कोरोना आया
प्रकृति प्रतिघात स्वरूप,
आज पर्यावरण दिवस पर
मान ले अब तू मेरी बात,
कर प्रकृति का सम्मान,
जंगल को न कर वीरान,
जीवों की रक्षा तू कर,
पेड़ लगा बढ़ा प्रकृति का मान,
वरना कोई नहीं बचा पाएगा तुझे,
प्रकृति का कहर है आज।
देख प्रकृति का कहर …
देख प्रकृति का कहर..।।

आज गर्मी के दिनों में
सुबह चलती भाप है,
शाम को पानी गिराकर
देती प्रकृति श्राप है,
बरसात में पानी को तरसते,
गर्मी में नौ फीट तक बरसते,
प्रकृति के सब जाल है,
गर अब तक न तू समझा मानव,
तेरा काल अकाल है।।
देख प्रकृति का कहर…
देख प्रकृति का कहर..।।

.

परिचय :- संजय कुमार साहू
निवासी : जिला बालोद छत्तीसगढ़


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻 hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *