Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आज का राशिफल १९ अप्रैल सन २०१९ ईस्वी

📜««आज का पञ्चांग»»📜

कलियुगाब्द…………………..५१२१
विक्रम संवत्…………………२०७६
शक संवत्……………………१९४१
मास……………………………..चैत्र
पक्ष……………………………शुक्ल
तिथी………………………..पूर्णिमा
दोप ०४ .४६ पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि……………………….उत्तरायण
सूर्योदय……..प्रातः ०६ .०३ .१० पर
सूर्यास्त…….संध्या ०६ .४८ .५९ पर
चंद्रोदय……..संध्या ०६ .४९ .१८ पर
चंद्रास्त………प्रातः ०६ .०३ .३१ पर
सूर्य राशि………………………..मेष
चन्द्र रशि…………………….कन्या
नक्षत्र……………………………चित्रा
संध्या ०७ .२८ पर्यंत पश्चात स्वाति
योग…………………………….हर्षण
प्रातः ११ .२९ पर्यंत पश्चात वज्र
करण……………………………..बव
दोप ०४ .४६ पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………………….बसंत
दिन………………………….शुक्रवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
१९ अप्रैल सन २०१९ ईस्वी ।

⚜ तिथि विशेष –
🌝 चैत्र शुक्ल पूर्णिमा (श्री हनुमान प्रकटोत्सव) :
हनुमान जी को शिवजी का ग्यारहवां अवतार माना जाता है। हिन्दू मान्यतानुसार रुद्रावतार भगवान हनुमान माता अंजनी और वानर राज केसरी के पुत्र हैं। चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही हनुमान प्रकटोत्सव के रूप में मानते हैं। हनुमान जी के जन्म का वर्णन वायु- पुराण में किया गया है।
हनुमान जयंती के दिन प्रात: काल सभी नित्य कर्मों से निवृत्त होने के बाद हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। पूजा में ब्रह्मचर्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हनुमान जी की पूजा में चन्दन, केसरी, सिन्दूर, लाल कपड़े और भोग हेतु लड्डू अथवा बूंदी रखने की परंपरा है।

प्रेत आदि की बाधा निवृति हेतु हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए:
ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभूतप्रेतदमनाय स्वाहाः।

प्रनवउं पवनकुमार खल बन पावक ग्यानधन।
जासु हृदय आगार बसिंह राम सर चाप घर।।

शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए:
ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।

अपनी रक्षा और यथेष्ट लाभ हेतु इस मंत्र का जाप करना चाहिए
अज्जनागर्भ सम्भूत कपीन्द्र सचिवोत्तम।
रामप्रिय नमस्तुभ्यं हनुमन् रक्ष सर्वदा।।

☸ शुभ अंक………………….1
🔯 शुभ रंग……………आसमानी

👁‍🗨 राहुकाल :-
प्रात: १० .५१ से १२ .२६ तक ।

🚦 दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त –
मेष ०५ :५२ :०५ ०७ :३२ :३१
वृषभ ०७ :३२ :३१ ०९ :३० :४८
मिथुन ०९ :३० :४८ ११ :४४ :०७
कर्क ११ :४४ :०७ १३ :५९ :५६
सिंह १३ :५९ :५६ १६ :११ :२३
कन्या १६ :११ :२३ १८ :२१ :४१
तुला १८ :२१ :४१ २० :३५ :५६
वृश्चिक २० :३५ :५६ २२ :५१ :४५
धनु २२ :५१ :४५ २४ :५७ :०२
मकर २४ :५७ :०२ २६ :४३ :५४
कुम्भ २६ :४३ :५४ २८ :१७ :१३
मीन २८ :१७ :१३ २९ :४८ :०९

✡ चौघडिया :-
प्रात: ०७ .४१ से ०९ .१६ तक लाभ
प्रात: ०९ .१६ से १० .५० तक अमृत
दोप. १२ .२५ से ०२ .०० तक शुभ
सायं ०५ .०९ से ०६ .४४ तक चंचल
रात्रि ०९ .३४ से १० .५९ तक लाभ ।

📿 आज का मंत्र :-
|| ॐ कपिश्रेष्ठाय नमः ||

📢 संस्कृत सुभाषितानि –
अपात्रेभ्यः तु दत्तानि दानानि सुबहून्यपि ।
वृथा भवन्ति राजेन्द्र भस्मन्याज्याहुति र्यथा ॥
अर्थात :-
हे राजेन्द्र ! जैसे (यज्ञकुंड में बची) भस्म पर घी की आहुति देना निरर्थक है, वैसे ही अपात्र को दिया हुआ बहुत सारा दान व्यर्थ है ।

🍃 आरोग्यं सलाह :-
नीम के पत्ते खाने से लाभ –

३. आंखों के लिए –
आयुर्वेद यह कहा गया है कि नीम की पत्तियां आंखों के लिए बहुत ही गुणकारी है। नीम पत्तियां आपकी आंखों की रोशनी में सुधार कर सकता है। यह किसी भी तरह की जलन, थकावट या लाली का इलाज करने के लिए आप कुछ नीम के पत्तों को भी उबालें, पानी को पूरी तरह ठंडा कर दें और फिर इसे आंखों को धोने के लिए इसका इस्तेमाल करें।

⚜ आज का राशिफल :-

🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। नेत्र पीड़ा हो सकती है। सुख के साधन जुटेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों के रुके काम पूरे होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शारीरिक कष्ट संभव है। बेचैनी रह सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। रोजगार में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यय होगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।

👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में ध्यान लगेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शत्रु सक्रिय रहेंगे। पहले लिए गए जल्दबाजी में निर्णय का प्रभाव प्रतिकूल हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। कामकाज अच्छा चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा। जोखिम न लें।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रयास सफल रहेंगे। समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। प्रमाद न करें।

👩🏻‍🦱 राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पुराने शत्रु षड्यंत्र रच सकते हैं, सावधान रहें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी लंबी व्यावसायिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। वाणी पर नियं‍त्रण रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। अचानक लाभ हो सकता है।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धैर्य रखें।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। किसी लंबी व्यावसायिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए काम मिलेंगे। धनार्जन होगा।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सुख के साधनों पर व्यय होगा। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। व्यापारिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शरीर दर्द हो सकता है। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता रहेगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों के रुके कार्यों में गति आएगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा।

🐠 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
विवाद से दूर रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। भावना में न बहें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। धैर्य रखें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर मेल कीजिये मेल करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर कॉल करके सूचित अवश्य करें … और अपनी खबरें, लेख, कविताएं पढ़ें अपने मोबाइल पर या गूगल पर www.hindirakshak.com सर्च करें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और खबरों के लिए पढते रहे hindirakshak.com  कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने मोबाइल पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक के ब्राडकॉस्टिंग सेवा से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल पर पहले हमारा नम्बर ९८२७३ ६०३६० सेव के लें फिर उस पर अपना नाम और प्लीज़ ऐड मी लिखकर हमें सेंड करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *