Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आज का राशिफल २४ अप्रैल सन २०१९ ईस्वी

📜««आज का पञ्चांग»»📜

कलियुगाब्द……………………..५१२१
विक्रम संवत्…………………….२०७६
शक संवत्……………………….१९४१
मास……………………………..बैशाख
पक्ष………………………………..कृष्ण
तिथी……………………………..पंचमी
प्रातः ११ .३६ पर्यंत पश्चात षष्ठी
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय…………प्रातः ०५ .५९ .१० पर
सूर्यास्त………..संध्या ०६ .५० .१२ पर
सूर्य राशि……………………………मेष
चन्द्र राशि………………………….धनु
नक्षत्र………………………………..मूल
संध्या ०६ .३२ पर्यंत पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग…………………………………शिव
रात्रि १२ .३५ पर्यंत पश्चात सिद्ध
करण………………………………तैतिल
प्रातः ११ .३६ पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु………………………………..ग्रीष्म
दिन………………………………बुधवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
२४ अप्रैल सन २०१९ ईस्वी ।

👁‍🗨 राहुकाल :-
दोपहर १२ .२५ से ०२ .०० तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
मेष ०५ :३२ :२६ ०७ :१२ :५१
वृषभ ०७ :१२ :५१ ०९ :११ :०९
मिथुन ०९ :११ :०९ ११ :२४ :२८
कर्क ११ :२४ :२८ १३ :४० :१६
सिंह १३ :४० :१६ १५ :५१ :४४
कन्या १५ :५१ :४४ १८ :०२ :०२
तुला १८ :०२ :०२ २० :१६ :१७
वृश्चिक २० :१६ :१७ २२ :३२ :०५
धनु २२ :३२ :०५ २४ :३७ :२३
मकर २४ :३७ :२३ २६ :२४ :१५
कुम्भ २६ :२४ :१५ २७ :५७ :३३
मीन २७ :५७ :३३ २९ :२८ :२९

🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक……………………..६
🔯 शुभ रंग……………………..हरा

⚜ चौघडिया :-
प्रात: ०६ .०२ से ०७ .३८ तक लाभ ।
प्रात: ०७ .३८ से ०९ .१३ तक अमृत ।
प्रात: १० .४८ से १२ .२४ तक शुभ ।
दोप ०३ .३५ से ०५ .१० तक चंचल ।
सायं ०५ .१० से ०६ .४६ तक लाभ ।
रात्रि ०८ .१० से ०९ .३५ तक शुभ ।

📿 आज का मंत्र :-
।। ॐ शूर्पकर्णाय नम: ।।

🎙 सुभाषितम् :-
काले ददाति योऽपात्रे वितीर्णं तस्य नश्यति ।
निक्षिप्तमूषरे बीजं किं कदाचिदवाप्यते ॥
अर्थात :-
समय आने पर जो कुपात्र को देता है, उसका दिया हुआ नष्ट होता है । बंजर जमीन पे बोया हुआ बीज क्या कभी वापस मिलता है (उगता है) ?

🍃 आरोग्यं :-
दांतों को मोतियों की तरह ऐसे चमकाएं –

१. बेकिंग सोडा –
बेकिंग सोडा में दांत को चमाने के नेचुरल बेनिफिट हैं, यही वजह है कि बेकिंग सोडा आज बिकने वाले जितने भी टूथपेस्ट हैं उनमें एक पॉपुलर एलिमेंट है। बेकिंग सोडा दांतों पर रगड़ने से पीलापन दूर होता है। इसके लिए आप ब्रश को सीधा बेकिंग सोडा में डिप कर लें या फिर एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा में चुटकीभर नमक मिला लें और फिर इसे ब्रश से दांतों पर रगड़े।

⚜ आज का राशिफल :-

🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
खराब संगति से हानि होगी। किसी प्रकार से धनहानि हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वाहन, मशीनरी व अग्नि इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। कोई आकस्मिक खर्च होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जीवनसाथी के बारे में कोई चिंता रह सकती है। व्यापार अच्‍छा चलेगा।

👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कोर्ट व कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी सहायता करेंगे। निवेशादि लाभदायक रहेंगे।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन इत्यादि के बड़े कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी कार्य के बारे में चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य ध्यान व लगन से कर पाएंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

👩🏻‍🦱 राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
विवाद में न पड़ें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। थोड़े प्रयास से ही काम पूरे होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। असहाय लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका रहेगी। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें। चोट व रोग से बचें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। किसी बात का विरोध होगा।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अज्ञात भय सताएगा। चोट व रोग से बचें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेशादि लाभदायक रहेगा। यात्रा लंबी हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नए काम मिल सकते हैं।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरि‍चित पर अंधविश्वास न करें। जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। आय बनी रहेगी।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भागदौड़ रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम मिल सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🐠 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर मेल कीजिये मेल करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर कॉल करके सूचित अवश्य करें … और अपनी खबरें, लेख, कविताएं पढ़ें अपने मोबाइल पर या गूगल पर www.hindirakshak.com सर्च करें…🙏🏻

आपको यह राशिफल अच्छा लगे तो साझा जरुर कीजिये और खबरों के लिए पढते रहे hindirakshak.com  कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने मोबाइल पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक के ब्राडकॉस्टिंग सेवा से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल पर पहले हमारा नम्बर ९८२७३ ६०३६० सेव के लें फिर उस पर अपना नाम और प्लीज़ ऐड मी लिखकर हमें सेंड करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *