Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

घड़ी

ललित शर्मा
खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
********************

कांटे की घूमती, सिखाती
कहती बिन थमे
चलती हूं, हर दिन हर पल
नाम है घड़ी, बिन गति बदल

मेरी टिक टिक, आती है आवाज
समय है कीमती टिक टिक में कहती
समय, घड़ी, पल की दिलाती याद
न रुका न रुकेगा, कीमती पल साथ
घड़ी कहती समय पल घड़ी मत बदल

मत रुक एक पल, मूल्यवान हर पल
समय व्यर्थ कर न आज, न कर कल
न समय न घड़ी न एक पल आएगा कल
नाम है घड़ी मेरा, चलती बिन गति बदल

हर पल हर दिन रहती अविराम
बदलती नहीं बिल्कुल भी गति
समझो सीखो कर लो पल कीमती
नाम है एक घड़ी, कभी नहीं रुकती
समय घड़ी पल की जिमेवारी रखती

मैं रुकती नहीं, तू भी मत रुक,
कर्म करते बढ़ते कभी न थक
न थम न थक बस चल हर पल
बिन सांस, चलती हूं हर पल
हूं घड़ी, चलती हूं कांटे के बल
धूप बरसात न मौसम की बात

जब समय घड़ी में आये विध्न बाधा
न चिंता तू आज कर, न कर कल
चलती हूं
मै अविराम जैसे
तू भी युहीं चल
नाम है घड़ी मेरा
कब समय निकल जाएगा
कब बीत जाएगा पल
हिम्मत जुटाये बेधड़क चल
हर समय है अनमोल कीमती
चल रह बिन गति बदल

परिचय :- ललित शर्मा
निवासी : खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
संप्रति : वरिष्ठ पत्रकार व लेखक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *