Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

अमूल्य रत्न ..

गोविन्द सरावत मीणा “गोविमी”
बमोरी, गुना (मध्यप्रदेश)
********************

अट्ठाईस दिसम्बर सन सैंतीस,
अवतरण नवल निकुंज,
बिखरा जननी सोनू के दामन,
अत्युत्तम प्रकाश पुंज।

उद्योग जगत क़े अमूल्य रत्न थे,
ये दानवीर रतन टाटा,
मानवार्थ रहते थे सदैव समर्पित,
भुला व्यापार में घाटा।

भारतीय उद्योग जगत का जग ने,
लोहा माना था सहर्ष,
सूई से लेकर हवाई जहाज तक,
भारत ने किया उत्कर्ष।

पायी शिक्षा स्नातक रतन ने,
कार्नेल विश्वविद्यालय से,
पचास मिलियन डालर दान की,
रख भाव हिमालय से।

कम मूल्य पर “टाटा नैनो” लाए,
हो उठे उपभोक्ता मगन
कर्मपथ पर चलकर ही बनता,
स्वर्णिम सबका जीवन।

अविवाहित रहना रतन जी का,
हर मन को खल गया,
शायद किसी की यादों में ही,
जीवन सारा निकल गया।

पदम् विभूषण, पद्म भूषण से,
अलंकृत थे रतन टाटा,
नैस्कॉम ग्लोबल लीडरशिप से,
शोभित रहे रतन टाटा।

नों अक्टूबर सन चौबीस को,
बीचकैंडी में हुआ देहांत,
आपका जाना छलता रहेगा,
जय हो करुणा के कांत।

परिचय :- गोविन्द सरावत मीणा “गोविमी
निवासी : बमोरी जिला- गुना (मध्यप्रदेश)

घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *