Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

बस मन से लिखूं

ललित शर्मा
खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
********************

सुबह जागते ही आते ख्याल
दिनभर कुछ लिखूं
सोचकर समझकर लिखकर
सचेत सबको करूँ,
क्या लिखूं, कैसा लिखूं

लिखकर ना कागज में रखूं
लिफाफे में बंद कर ना रखूं,
मनगढ़त चुभती बातें ना लिखूं

मन के उपजे सवालों में,
लिखकर विचारों से,
जीवन का सार बदल दूँ,।।

कभी घर में, कभी बाहर
कभी जमीन में,
कभी आसमां में,
झांकता हूँ, सोचता हूँ,

समझता हूं,
उत्साहित,
उदासीन मन को
लगता है मुझे
चुप क्यों फिर रहूँ,
लिखने की शक्ति भरूँ

इनपर भी मन की बातों का
मन को स्पर्श करने सा
मनभावन विचार
क्यों न मन से लिखूं।।

देश, समाज,
जाति, की बातें
मन में कैसे रखूं,
मन करता है हर रोज

मुसीबतों में भी
मुसीबतों से लड़ने की
बेधड़क
मन की उपजी बातों को
कलम से कागज में
अविराम एकांत लिखूं।।

परिचय :- ललित शर्मा
निवासी : खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
संप्रति : वरिष्ठ पत्रकार व लेखक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *