Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

नवरात्रि कलश स्थापना

हितेश्वर बर्मन ‘चैतन्य’
डंगनिया, सारंगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

सबसे पहले साफ
स्थान से मिट्टी लायें,
अब गंगाजल छिड़कर
उसे पवित्र बनायें।

मिट्टी को चौड़े मुंह
वाले बर्तन में रखें,
तत्पश्चात उसमें
जौ या सप्तधान्य बोएं।

उसके ऊपर कलश
में जल भरकर रखें,
कलश के ऊपरी भाग
में कलावा बांधें।

कलश जल में लौंग,
हल्दी व सुपारी डालें,
दूर्वा और रुपए का
सिक्का डालना न भूलें।

कलश के ऊपर आम या
अशोक के पल्लव को रखें,
अब एक नारियल को लाल
कपड़े में लपेटकर रखें।

नारियल को कलश के
ऊपर श्रद्धाभाव से रखें,
इस पर माता की चुन्नी
और कलावा जरूर बांधे।

मातारानी की कृपा से कलश
स्थापना सफलतापूर्वक हो गई,
फूल, कपूर, अगरबत्ती,
ज्योत के साथ पूजा की बारी आ गई।

नौ दिनों तक मां दुर्गा से
संबंधित मंत्रों का जाप करना है,
श्रध्दा-भक्ति के साथ उनकी
विधि-विधान से पूजा करना है।

नवरात्रि के आखिरी दिन
कलश का विसर्जन कर दें,
श्रद्धा-सुमन अर्पित कर
हाथ जोड़ उनकी दर्शन कर लें।

परिचय :-  हितेश्वर बर्मन ‘चैतन्य’
निवासी : डंगनिया, जिला : सारंगढ़ – बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *