Monday, January 12राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आओ मनाएं मकर सक्रांति

ललित शर्मा
खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
********************

पौष जाए माघ आए शीत की छटा बह आये
मकर सक्रांति पर खुशियाँ घर घर आये।।

घरपरिवार में तिल गुड़ चिड़वा मुड़ी लाये
मकरसक्रांति पर्व की खुशियाँ तनमनमे छाए।।

मकर सक्रांति पर्व है ऐसा दान धर्म स्नान भाये
वस्त्र अन्न बर्तन कम्बल का दानपुण्य बढ़ जाए।।

तीर्थों में आनाजाना, मकर सक्रंति पर्व बताये
भारतवर्ष के हर कोने में, मकरसक्रांति मनाए।।

नदियां कुंड तालाब पोखरे में ठंडे जल से नहाए
मकर सक्रांति पर्व की परंपरा की रीत निभाए।।

दही चिड़वा घेवर खानपान में आनंद खूब लाये
एक संग में शीत की लहर में अलाव को जलाए।।

आसमान की रौनक चारो तरफ यह पर्व महकाये
रंग बिरंगी लाखों पतंगों को उड़ाने की मस्ती लाये।।

मकर सक्रांति माघ महीने का है दान धर्म का पर्व
परंपरा को परम्परागत निभाये, सन्देश सब फैलाये।।

आओ हम सभी प्रेमपूर्वक मकर सक्रांति मनाएं
नई पीढ़ी में रीति नीति पद्धति का, हम पाठ पढ़ाये।।

परिचय :- ललित शर्मा

निवासी : खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
संप्रति : वरिष्ठ पत्रकार व लेखक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आप सभी को नववर्ष पर हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है इस अवसर पर आप को प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना लिंक को टच कर पढ़ने का कष्ट कर प्रोत्साहित करेंगे एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करेंगे …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *