Monday, February 2राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

तुम जरूर आओगी

आनन्द कुमार “आनन्दम्”
कुशहर, शिवहर, (बिहार)
********************

तुम आओगी
जरूर आओगी
थोड़ी देर ही सही
मगर आओगी

आकर
मेरे पास बैठोगी
बैठ कर वेवज़ह
की बातें करोगी

जो होना था
हो गया
यह सब ईश्वर की ईच्छा हैं
मानकर

जल्दी से
लौटकर
अपने कार्यों में
व्यस्त हो जाओगी

तुम आओगी
जरूर आओगी
थोड़ी देर ही सही
मगर आओगी

मेरे गुज़र जाने के बाद!

परिचय :- आनन्द कुमार “आनन्दम्”
निवासी : कुशहर, शिवहर, (बिहार)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *