Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Thursday, August 6राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

बदलते युग का शोर

ललित शर्मा
खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
********************

आधुनिक युग नया दौर
चहुँऔर मचा खूब शोर,
कहीं तारीफ का बजता ढोल बिगुल
कहीं नजरअंदाज करने में है गुल,
तकरार आमने आमने पुरजोर
घमासान जंग में
दुर्बल को मिटाने में
प्रतियोगिता में मचा शोर,
भारी भरकम मची दौड़
मेहनत पर फेरकर पानी
करने को लगाते जोर
मजबूत साख मिटाने में
लगाए जोर करते कमजोर,
बदलते आधुनिक युग में
बस मचाते बस, यही शोर
बदलते समय यही सोच में,
बदले बोलने के व्यवहार संग
इंसान अब इंसान से
प्रश्न पूछने और सोचने को
कहाँ है संस्कार
संस्कृति उच्च विचार,
सोचता इंसान
क्या करूँ, कैसे करूँ
नम नेत्र से एकांत बैठे
बदलते आधुनिक युग में
भीतरघात की वेदनाओं में,
सच्चाई बताने में कमजोर
सौहार्द समन्वय भाईचारे में
पतन की डोर
जाने कितनी हो रही
बदलते युग मे कमजोर

परिचय :- ललित शर्मा
निवासी : खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
संप्रति : वरिष्ठ पत्रकार व लेखक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आप सभी को नववर्ष पर हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है इस अवसर पर आप को प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना लिंक को टच कर पढ़ने का कष्ट कर प्रोत्साहित करेंगे एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करेंगे …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *