Friday, March 6राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मनमानी

मनोरमा संजय रतले
दमोह (मध्य प्रदेश)
********************

कैसा समय आ गया
अब कोई,
किसी की ना सुनेगा..।
मनमानी करेगा
अरे…..अरे..
ये कोई में …
माँ बाप भी शामिल है
इस बात पे विचार करो
चौथी पाँचवी के बच्चे
माँ बाप को धमका रहे
आप ने हमसे जिद्द की
हम घर छोडकर चले जायेगे
अब आप ही बताये
ऐसे बच्चे समाज के
क्या काम आयेगे..
इन्हें तो ना सुनने की
आदत ही नहीं
चाहे वो माँ बाप से
चाहे आफिस में
चाहे रिश्तेदार से…
सोचिये…ये फिर कैसे शादी
कर पायेगे..
एक दूसरे से
सामंजस्य बनाना ही नहीं चाहते
कैसे रिश्ते टिकेगे..
इसलिये ये
लिव इन रिलेशनशिप चल रहा
फल फूल रहा
इस रिश्ते को हिन्दी मे क्या कहे..
सोच के भी शर्म आती है
आज बेटो बेटी को
विवाह तो नहीं करना
पर विवाह के बाद का सुख चाहिए
बच्चे चाहिए…
आज के युवाओ के लिये
बालीवुड ही आदर्श बना है
तभी तो माँ बाप मुँह सिये
घर पर बैठे है
किसे बताये की बेटी लिव इन मे है
और साहब इन्हें बच्चे चाहिए
पर मनुष्य के नहीं
जानवरो के
बिल्ली ,कुत्ता ,और भी जानवर…
अरे हैरान मत होईये…
इनको ये हर सुविधा देते
बच्चों से ज्यादा केयर करते
पर क्यों…
क्योंकि ये बच्चे..
बोल नहीं सकते
इनको रोक नहीं सकते
इनको टोक नहीं सकते
और ये इनके सामने
कैसे भी मनमानी कर सकते है
क्योंकि मनमानी करना ही
इनने जीवन माना है
जाना है ,समझा है
और फिर ऐसे ही
एक दिन खबर छपती…
एक और व्यक्ति ने आत्महत्या की
क्यों की,
किसलिये की..।
इसके लिये जबाब दार कौन
वो माँ बाप …
जिन्होंने समय पर उन्हें रोका नहीं
या वो समाज
जिसके सामने ये सब हो रहा
और वो सो रहा..।
युवा आत्महत्या कर रहे..।
क्यों …
इससे कोई वास्ता
रखना नहीं चाहता
सोचे….

परिचय :- मनोरमा संजय रतले
जन्मतिथि : १७-३-७६
जन्म स्थान : कटनी
निवासी : दमोह (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एमऐ इक्नोमिक्स
कार्यक्षेत्र : समाजसेवा
सामाजिक क्षेत्र : उपाध्यक्ष – सरस्वती स्कूल दमोह, जिला उपाध्यक्ष – अखिल भारतीय वैश्य महिला इकाई, उपाध्यक्ष – लघु उद्योग भारती, कोषाध्यक्ष – मधुकर छात्रावास, कोषाध्यक्ष – हिंदी लेखिका संघ दमोह, महामंत्री – हिंदी साहित्य भारती, पूर्व अध्यक्ष – लायनेस क्लब।
विधा : कविता, लघुकथा, लेख, मुक्त गीत
प्रकाशन : जिद है मेरी
सम्मान : साहित्यि श्री सम्मान – हिन्दी लेखिका संघ दमोह, महिमा साहित्य भूषण सम्मान – महिमा प्रकाशन छत्तीसगढ़, प्रेरणा साहित्य रत्न सम्मान – प्रेरणा संस्था छत्तीसगढ़, शब्द शक्ति सम्मान – राष्ट्रीय कवि संगम भोपाल, आयरन लेडी आँफ दमोह से सम्मानित साथ ही अन्य कई संस्थाओं से भी सम्मानित।
अन्य उपलब्धियाँ : लोकजंग भोपाल में कविता प्रकाशित, दिनकर सागर में कविता प्रकाशित, क्रांतिबोल में कविता प्रकाशित, बुंदेली अरचना, सुरम्या, बंगाली समाज इत्यादि में कविता प्रकाशित। अकाशवाणी छतरपुर से काव्य पाठ।
लेखन का उद्देश्य : समाज के लिये कुछ करना, विचारो की क्रांति लाना।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *