Tuesday, April 7राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

भाग्यविधाता

ललित शर्मा
खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
********************

पांच वर्ष में मतदान होता
लोकतंत्र को मजबूत करता
मजबूत करने का महापर्व
मतदाता को इसपर खूब गर्व ।।१।।

भारी उत्सकुता से आता
मतदान की कतार लगाता
मतदान केंद्र में मतदाता
मतदान कर लौट जाता ।।२।।

मतदान कर नहीं बताता
निर्णय अकेले दे जाता
मतदानकेंद्र में सीधे आता
मत का अधिकार बताता ।।३।।

मतदान केंन्द्र सज जाता
चुनाव अधिकारी डटजाता
मतदान की नींव बनाता
बारी बारी से सबको बुलाता ।।४।।

बारिकी में चुनावअधिकारी
हिसाब में रखता होशियारी
चुनाव परिणाम की करता
कागज कलम से तैयारी ।।५।।

एक एक मत का हिसाब
देते अधिकारीबखूब जबाव
निष्पक्षता बरतते लाजबाव
मत हो न जाये खराब ।।६।।

मतदाता का मतदान
कितना होता कीमती
असरदार बन जाता
कितना होता महान
मतदाता ही निर्णायक
मुख्यभूमिका निभाता ।।७।।

खुलता है जब मतपेटी
भाग्य में कोई खुशी
कोई गम में डूब जाता
मतदाता ही चुनाव का
बन जाताभाग्यविधाता
यही चुनाव कहलाता ।।८।।

परिचय :- ललित शर्मा
निवासी : खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
संप्रति : वरिष्ठ पत्रकार व लेखक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *