Tuesday, August 11राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पराधीनता से स्वाधीनता

ललित शर्मा
खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
********************

पराधीनता से स्वाधीनता का
देशहित का अजूबा सफरनामा,
बेहिचक, बेधड़क निःसंकोच
भारत की साहसिक सन्तानो ने
देशरक्षा का पहना, कवचजामा

देश का हर नागरिक हर जवान
सँघर्ष में बढ़ा आगे सीना तान
दिखाया अपनी आन-बान-शान
परवाह किये नहीं, दिए जान
विरोध में एकजुटता बने समान

देश के हर कोने-कोने से, हर वर्ग
देश रक्षा में बरसे, किये सँघर्ष
साहसिकता लहराए, था हर्ष
असहयोग आंदोलन का रहा गर्व
स्वाधीनता आंदोलन लम्बे वर्ष

सँघर्ष जारी रहा, विरोध अविराम
देशप्रेम में निष्ठा त्याग, एक काम
फांसी खाये, कारागार में रह आये
सीने से सिर में गोली, खून ही होली
लड़ेंगे मरेंगे, हम हिम्मत नहीं हारेंगे,

अटल रही, देशप्रेमियों की बोली
पराधीनता से स्वाधीनता की टोली
लगाए नारा, छोड़ो अब देश हमारा
देशहित देशसेवा और देशप्रेम का
लहरायेंगे देश का, तिरँगा प्यारा

परिचय :- ललित शर्मा
निवासी : खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
संप्रति : वरिष्ठ पत्रकार व लेखक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *