
शिवराज आनंद
सोनपुर, सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
********************
जिनके दिल टूटे हैं,
चलते कदम थमे हैं,
वे न जीना जानते हैं,
न ज़ख़्मों को सीना जानते हैं।
प्यारे, तुम उन्हें भी अपना लो ।
मेरी बात मान, विश्व-बंधुत्व का
भाव लेकर, जन-जन से
बैर-भाव छोड़ दो।
“यहाँ उनका भी दिल जोड़ दो”।।
हम सबके ओ प्यारे,
किस कदर हैं दूर किनारे?
जीत की भी आस
रखते हैं वे मन मारे।
ये मन मैले नहीं, निर्मल हैं;
सबल न सही, निर्बल हैं।
समझते हैं हम जिन्हें पीछे हैं,
वे कदम-दो कदम ही पीछे हैं,
जो हिला दे उन्हें, ऐसी
आँधी का रुख मोड़ दो।
यहाँ उनका भी दिल जोड़ दो।।
दिल बिना क्या यह महफ़िल है?
क्या जीने के सपने हैं?
बेगाना कोई नहीं, सब अपने हैं।
ये सब मन के अनुभव हैं;
नहीं हूँ अभी वह, पहले मैं था जो।
सुना था मैंने मरना ही दुखद है,
पर देखा लालसाओं के साथ जीना,
महादुखद है।
फिर क्या है सुख?
क्या जीवन का सार?
सुख है सबके हितार्थ में,
जीवन का सार है अपनत्व में-
ऐसा अपनत्व जो
एक-दूजे का दिल जोड़ दे,
कोई गुमनाम न हो, नाम जोड़ दे।
वरना सब असार है चोला,
सब राम-रोला भाई, सब राम-रोला।।
यहाँ उनका भी दिल जोड़ दो –
जन्म स्थान : सोनपुर जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
जन्म तिथि : ०४ मई १९८७
पिता : विश्वनाथजी
माता : पार्वती देवी
धर्म पत्नी : कृष्णी कुमारी
शिक्षा : एम् ए (हिंदी भाषा)
व्यवसाय : लेखक, कवि
रुचि : साहित्य के प्रति, पढ़ना, लिखना, खेलना
अनुभव : दो दशक से साहित्य लेखन
विधा : गद्य और पद्य
साहित्य कृतियां : जीवन की सोच, मेरी आवाज, जिओ उनके लिए, मां की महिमा, प्रेम-जगत, हम कलियुग के प्राणी हैं, घर का भेद, जगत का जंजाल-संसृति, यहां उनका भी दिल जोड़ दो, उठो युवा तुम उठो ऐसे, मानवता के डगर पे, बेवफा अपनों के लिए, सोनपुर महिमा।
सम्मान : राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान २०२०, सच की दस्तक(राष्ट्रीय मासिक पत्रिका) द्वारा’उत्कृष्ट लेखन सम्मान २०२०, फेस ऑफ इंडिया अवार्ड २०२१, नेशनल आइकन अवार्ड २०२२, श्री राघव सामान २०२४, अंतर्राष्ट्रीय आइकन अवार्ड २०२५, २० जुलाई २०२६ को आडिटोरियम भवन सूरजपुर में आज की जनधारा अखबार के कार्यक्रम में सम्मानित, स्मृति चिन्ह, न्य कई साहित्य पत्रिकाओं में रचना का प्रकाशन, साहित्यपीडिया में। छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग में पंजीयकृत। )
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻















