Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Thursday, July 23राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हिन्दी की ज्योत

*********

रचयिता : कल्पना ओसवाल

आओ हम सब मिलकर,
हिन्दी की ज्योत जलाए
जो रचि बसी है, हमारे मन में,
उस ज्योत को जलाए,
खो गई है अंग्रेजी के ज्ञान में,
विस्तार करे हम देश की भाषा का,
देश में पहचान जिसकी हो रही कम।
गर्व करें हम हमारी मातृभाषा पर,
जिसका ज्ञान जिसे,
वह करे अभिमान
हम हिन्दी भाषी है,
यह अहसास सब में जगाना है,
आओ हम सब मिलकर,
हिन्दी की ज्योत जलाएं
घर में हिंदी भाषा का उपयोग करें
घर ,मोहल्ला, शहर, देश में,
इसकी पहचान बढ़ाए,
एक कदम हम चले,
एक कदम तुम चलो,
मंजिल सामने नजर आएगी,
हम अपनायेगे तो,सब अपनायेगे,
यह नजरिया सबका बनायेगे,
आओ हम सब मिलकर,
हिन्दी की ज्योत जलाए।

.

.लेखिका परिचय :-  श्रीमती कल्पना ओसवाल
निवासी : मध्यप्रदेश इंदौर
जन्म तिथि : १७/७/७४ नाथद्वारा (राजस्थान)
शिक्षा : चित्रकला और पैंटिंग मे स्नातकोत्तर
कार्यक्षत्र : लेखन में कविता और लघु कथाएँ लेखन
प्रकाशन : दैनिक नवीन कदम, काव्य कुंज और शुभसँकल्प में कविताओं का प्रकाशन
लेखन उद्देश्य : लेखन का उद्देश्य हिन्दी भाषा का प्रचार -प्रसार करना है …

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *