Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Monday, August 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

ग्राम आम्बाचन्दन में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ

महू : ग्राम आम्बाचन्दन में  नवरात्रि पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद महू और दुर्गा उत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।
खचाखच भरे माता के दरबार में कवि धीरेन्द्र जोशी ने कार्यक्रम का चुटीला मुग्ध करने वाला संचालन किया। कवि सम्मेलन में ग्राम सरपंच जितेन्द्र पाटीदार और चोरडिया सरपंच  अशोक आंजना अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। देर रात तक चले कवि सम्मेलन को उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनियों से सराहा। कवि सम्मेलन में देशभक्ति, पर्यावरण,बेटी बचाओ,श्रंगार आदि विषयों के साथ जहाँ चिंतन पर मजबूर किया वहीं हास्य रस ने सबको हँसाया-गुदगुदाया । इस कविसम्मेलन ने श्रोताओं के मन पर अमिट छाप छोड़ी।
सहभागी कवि गण थे –
विनोद गुर्जर
धीरेन्द्र जोशी
भगवान दास तरंग
सुरेशचंद्र अस्थाना
बिंदु पंचोली
यश कौशल
सत्या ठक्कर
पायल परदेसी
कु देवांशी
इस कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया के बिना बड़े नामों के भी एक सफल आयोजन किया जा सकता है।
यह कार्यक्रम आजकल की मंचीय फूहड़ता से दूर होकर भी अंतर्मन को भिगो गया।
अंत में आभार रवि आंजना ने आभार व्यक्त कर कवियों के सम्मान स्वरूप पारितोषक वितरण किया।
.

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *