Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आदर्श संस्कार शाला एक अनूठा संस्थान

***********

रचयिता : विनोद वर्मा “आज़ाद”

मथुरा : आदर्श संस्कार शाला एक सुसंस्कारित समुह हैं। जहाँ संस्कार और नवाचार को प्रथम पायदान हांसिल है।मानवीय मूल्यों पर कार्यरत संस्था “आदर्श युवा समिति” की विशेष कार्य परियोजना “आदर्श संस्कार शाला” द्वारा १ सितंबर २०१९ को आर. सी.ए. गर्ल्स डिग्री कॉलेज मथुरा उत्तरप्रदेश में “संस्कार शिक्षा रत्न”अवार्ड से देश के १७ राज्यों के नामचीन नवाचारी शिक्षाविदों का बहुमान किया गया। संस्था समन्वयक श्रद्धेय दीपक गोस्वामी जी एक धूमकेतु की तरह सभी विद्वतजनों का अभिवादन कर रहे थे वहीं सारी व्यव स्थाओं के हर एंगल पर अपना ध्यान भी दे रहे थे। उनका कार्य के प्रति समर्पणऔर एकाग्रता के साथ असाधारण सा व्यक्तित्व हमे काफ़ी प्रभावित कर रहा था। प्रातः ९-३० पर हाल मुकाम हमने उपस्थिति दर्ज करवाई। साहित्य प्राप्त किया और स्थान ग्रहण किया द्वितीय पंक्ति में।नियत समय पर कार्यक्रम का आगाज़ श्री दीपक जी द्वारा किया गया। लगातार विद्वान साथियों और आमंत्रितों के साथ अतिथियों का आगमन होता रहा।
    दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण के साथ प्रथम कालखंड में नवाचारी उद्बोधन मेरे स्वयं के अलावा श्री संजय वत्सजी, श्री गोपाल कौशलजी, श्री दिनेश परमार जी, डॉ. दशरथ मसानिया जी, श्री अशोक राजोरिया, मेडम फ्रेंकलिन, युवा दिलों की धड़कन सन्दीपजी, ललिता सिसौ दिया, गुजरात से जागृति जी, रामपुर से आकांक्षा गौतम, पंजाब से पंजाबी परिवार आदि- आदि अनेको साथियों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई। और जल्दी जाने वालों का सम्मान किया गया। इधर कार्यक्रम चलते हुए दूसरे कोने में १२ बजे से इंदौरी फेमस नाश्ता जलेबी-पोहा, मिक्स रशे वाली सब्जी, नमकीन पुड़ी का मजेदार टेस्ट उपस्थित जनों ने लिया स्वच्छता के साथ ट्रैफिक पर भी संगोष्ठी का आयोजन द्वितीय सोपान में शुरू हुआ फिर लंच (दोपहर भोज) शुरू हुआ। इसमे भी हमने मीठे रसगुल्ले के साथ लज़ीज़ व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द थी। समिति के समस्त धुरंदर साथी अपनी -अपनी जिम्मेदारी पूरी मुस्तैदी और अनुशासन के साथ सम्भाल रहे थे।
    तृतीय सोपान में श्रद्धेय दीदी मां ऋतम्भरा देवीजी का आगमन हुआ, उनके आशीर्वचन पश्चात पुनः सम्मान की बेला प्रारम्भ हुई। बाल संरक्षण विभाग प्रमुख भोपाल के श्रद्धेय विभांशु जोशी जी, हर सम्मान पर कृष्ण सी स्वयं की मुद्रा बना – बना कर इस आयोजन को चार चांद लगा रहे थे। हर बार कृष्ण जैसा अंगूठा सामने कर देते रहे।
यहां एक विशेष बात और नज़र आई, श्री दीपक जी का पूरा परिवार व्यवस्थाओं के साथ मंच को भी सम्बल प्रदान कर रहा था। पत्नी के साथ लाडला बेटा भी लगा हुआ था। माइक लेकर पूरे समय पिताश्री का साथ संचालन में दे रहा था। कुल मिलाकर इस गरिमामयी आयोजन ने श्रीकृष्ण जन्म स्थली की सार्थकता को सिद्ध किया, जहां मान-सम्मान अपनापन तो झलक ही रहा था, विदाई भी भावुक और भावविभोर कर रही थी। ईश्वर से आदर्श शिक्षा संस्कार परिवार की कुशल कामना की प्रार्थना करते है। दीपक जी और टीम को बहुत-बहुत बधाई।
एक यादगार पल को सदा ज़ेहन में कुलांचे भरते हुए अल्बम के रूप में रखा जाएगा।

लेखक परिचय :- 
नाम – विनोद वर्मा “आज़ाद” सहायक शिक्षक (शासकीय)
एम.फिल.,एम.ए. (हिंदी साहित्य), एल.एल.बी., बी.टी., वैद्य विशारद पीएचडी. अगस्त २०१९ तक हो जाएगी।
निवास – इंदौर जिला मध्यप्रदेश
स्काउट – जिला स्काउटर प्रतिनिधि, ब्लॉक सचिव व नोडल अधिकारी
अध्यक्ष – शिक्षक परिवार, मालव लोकसाहित्य सांस्कृतिक मंच म.प्र.
अन्य व्यवसाय – फोटो & वीडियोग्राफी
गतिविधियां – साहित्य, सांस्कृतिक, सामाजिक क्रीड़ा, धार्मिक एवम समस्त गतिविधियों के साथ लेखन-कहानी, फ़िल्म समीक्षा, कार्यक्रम आयोजन पर सारगर्भित लेखन, मालवी बोली पर लेखन गीत, कविता मुक्तक आदि।
अवार्ड – CCRT प्रशिक्षित, हैदराबाद (आ.प्र.)
१ – अम्बेडकर अवार्ड, साहित्य लेखन तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली
२ – रजक मशाल पत्रिका, परिषद, भोपाल
३ – राज्य शिक्षा केन्द्र, श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
४ – पत्रिका समाचार पत्र उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान (एक्सीलेंस अवार्ड)
५ – जिला पंचायत द्वारा श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
६ – जिला कलेक्टर द्वारा सम्मान
७ – जिला शिक्षण एवम प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) द्वारा सम्मान
८ – भारत स्काउट गाइड संघ जिला एवं संभागीय अवार्ड
९ – जनपद शिक्षा केन्द्र द्वारा सम्मानित
१० – लायंस क्लब द्वारा सम्मानित
११ – नगरपरिषद द्वारा सम्मान
१२ – विवेक विद्यापीठ द्वारा सम्मान
१३ – दैनिक विनय उजाला राज्य स्तरीय सम्मान
१४ – राज्य कर्मचारी संघ म.प्र. द्वारा सम्मान
१५ – म.प्र.तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी अधिकारी संघ म.प्र. द्वारा सम्मान
१६ – प्रशासन द्वारा १५ अगस्त को सम्मान 
१७.- मालव रत्न अवार्ड २०१९ से सम्मानित।
१८.- २ अनाथ बेटियों को गोद लेकर १२वीं तक कि पढ़ाई के खर्च का जिम्मा लिया।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर मेल कीजिये मेल करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने मोबाइल पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com  कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने मोबाइल पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल पर पहले हमारा नम्बर ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *