आशावादी ‘बीस’
रशीद अहमद शेख 'रशीद'
इंदौर म.प्र.
********************
अगणित अनुभव दे गया, विगत वर्ष 'उन्नीस'।
चौखट पर आकर खड़ा, आशावादी 'बीस'।
मीठी यादों से मिला, भावुक बीता वर्ष।
नूतन सन् को दे गया, आसन-मुकुट सहर्ष।
कुछ खोया कुछ पा लिया, हमने पिछले साल।
बिदा समय हमसे हुआ, चलकर अपनी चाल।
कभी सुमन सम है समय, कभी लगे यह शूल।
कभी सुखद अनुकूल है, कभी दुखद प्रतिकूल!
नहीं एक जैसी रहे, सतत काल की चाल।
कभी सरल सहयोगिनी, कभी विषम विकराल।
काटो तो कटती नहीं, दुख की लम्बी रात।
सहता है कोमल हृदय, पीड़ा के आघात।
समय-साधना से मिले, बड़े-बड़े उपहार।
समय सफलता-मंत्र है, समय महा उपचार।
.
परिचय - रशीद अहमद शेख 'रशीद'
साहित्यिक उपनाम ~ ‘रशीद’
जन्मतिथि~ ०१/०४/१९५१
जन्म स्थान ~ महू ज़िला इन्दौर (म•प्र•) भाषा ज्ञान ~ हिन्दी, अंग्रेज़ी, उर्दू, संस्कृत
शिक्षा ~ एम• ए• (हिन्दी और अंग्रेज़ी साहित्य), बी• एससी•, बी• एड•, ...




















