भ्रूण हत्या रोकें
**********
संजय वर्मा "दॄष्टि"
मनावर (धार)
होता था बिटियाँ से
घर आँगन उजियारा
मौत पंख लगा के आई
कर गई सब जग अंधियारा
मन ही मन बातें करते
मन ढाँढस बंधाता
ढूंढे कहाँ यादें उसकी
कोई नही याद दिलाता
लोग लिंग अनुपात
बिगाड़ने मे लगे
लड़की ढूंढने में वो
दुनिया के चक्कर लगाने लगे
क्रूर इंसान भ्रूण हत्या
करने जब लगा
रोकने हेतु कानून भी
अब कुछ सोचने लगा
बेटियों के न होने की बातें
क्यों नही समझ पाते
इसलिए तो भाइयो को
हम हर घर में उदास पाते
हक बेटी का भी होता
क्यों करते भ्रूण हत्याए
रोकेंगे मिलकर जब इसे
तभी रोशन होगी रिश्तों की बगियाएं
.
परिचय :- नाम :- संजय वर्मा "दॄष्टि" पिता :- श्री शांतीलालजी वर्मा
जन्म तिथि :- २ - मई -१९६२ (उज्जैन )
शिक्षा :- आय टी आय
व्यवसाय :- ड़ी एम (जल संसाधन विभाग )
प्रकाशन :- देश - विदेश की विभिन्न पत्र - पत्रिकाओं में रचनाएँ व समाचार पत्रों में निरंतर पत्र और रचना...