साँसों में सरगम सी
नफे सिंह योगी
मालड़ा सराय, महेंद्रगढ़ (हरि)
********************
साँसों में सरगम सी बहती।
दिल की हर धड़कन में रहती।।
जब थक जाता चलते-चलते।
मत रुकना मन ही मन कहती।।
खुशियाँ छा जाती आँगन में।
जब तुम चिड़िया बनके चहती।।
होंठों पर मुस्कान बिठाकर।
हँस-हँस दुख, दर्दों को सहती।।
रोशन रखती घर, आंगन को।
जगमग दीये की ज्यों दहती।।
घर से दूर, पिया सरहद पर।
सोच इसी गम में है गहती।।
यादों की कच्ची दीवारें।
रोज नफे की बनती ढहती।।
.
परिचय :
नाम : नफे सिंह योगी मालड़ा
माता : श्रीमती विजय देवी
पिता : श्री बलवीर सिंह (शारीरिक प्रशिक्षक)
पत्नी : श्रीमती सुशीला देवी
संतान : रोहित कुमार, मोहित कुमार
जन्म : ९ नवंबर १९७९
जन्म स्थान : गांव मालड़ा सराय, जिला महेंद्रगढ़(हरि)
शैक्षिक योग्यता : जे .बी .टी. ,एम.ए.(हिंदी प्रथम श्रेणी)
अन्य योग्यताएं : शिक्षा अनुदेशक कोर्स
शारीरिक प्रशिक्षण कोर्स
योगा कोर्स मे...