बोलो जय महाकाल …
कमल किशोर नीमा
उज्जैन (मध्य प्रदेश)
********************
क्षिप्रा मैया से चले मिलने
कालों के काल।
झूमें नाचे गाये भक्त
बजाए झाँझ करताल।
बोलो जय महाकाल …
बोलो जय महाकाल …
पुत्र गणपति खड़े है
लेके फूलों की माल।
हर्षिद्धी माँ आई लेके
आरती की थाल।
बोलो जय महाकाल …
बनी दुल्हनियाँ अवन्तिका
बढ़ गई उसकी शान।
क्षिप्रा जी के तट पर
आज उड़े रे गुलाल।
बोलो जय महाकाल …
कर सोलह सिंगार
ओढ़ चुनरियाँ लाल।
चरण पखारे क्षिप्रा मैया
आज हुई रे निहाल।
बोलो जय महाकाल …
हरि से मिलने आए बाबा
पालकी में विशाल।
हर्षित होकर मिले गले से
मदन गोपाल।
बोलो जय महाकाल …
दर्शन देने निकले प्रजा को
बाबा महाकाल।
नगर भ्रमण कर जाने बाबा
भक्तों के हाल।
बोलो जय महाकाल …
परिचय :- कमल किशोर नीमा
पिता : मोतीलाल जी नीमा
जन्म दिनांक :१४ नवम्बर १९४६
शिक्षा : एम.कॉम, एल.एल.बी.
निवासी : उज...











