
मनवीन कौर पाहवा ‘वीना’
पलावा (महाराष्ट्र)
********************
चाँदनी बिखरी पड़ी थी,
कुछ शांत निखरी पड़ी थी।
चाँद गुमसुम गुनगुनाता,
गगन सुनता झूम जाता।
ढाँप कर प्रत्येक छोर को,
कोहरा बढ़ता ही जाता।
मार्तण्ड भी कैसे उदित हों ,
गया कहीं छिप, वह सोचती।
कमलनीय उदास बैठी,
रवि किरण को खोजती।
धुआँ-धुआँ हुआ प्रभात,
प्राण हीन से सभी गात,
भयभीत लहर से कांपते,
स्थिर हुए सब जलाशय
शाख़-पात चुप चाप खड़े,
इस विपत्ति को भाँप रहे।
कब छटेगा कोहरा,
ताकि
मैं नीड़ से निकल सकूँ।
नदी पर्वत चीर कर
पुनः
भ्रमण को फिर चलूँ।
अंत होगा कोहरे का,
नव भोर, फिर से आएगी।
पा कर सुनहरा सूर्य प्रकाश,
फिर से दुनिया हर्षाएगी।
निवासी : पलावा (महाराष्ट्र)
शिक्षा : राजस्थान विश्विद्यालय जयपुर से, समाज शास्त्र और राजनीति शास्त्र मै स्नातकोत्तर व बी.एड
सम्प्रति : सेवानिवृत प्रधानाचार्या।
काव्य संग्रह : “तरुवर” दिल्ली से प्रकाशित व विमोचन पंजाब सौरभ द्वारा आयोजित विमोचन समारोह में निर्देशक डाक्टर सरबजीत जी के करकमलों द्वारा हुआ।
उपलब्धियां : आल इंडिया रेडियो से मदालिसा कानडे जी द्वारा मेरी हिंदी रचनाओं के बारे में लिए गए साक्षात्कार का सीधा प्रसारण। कीर्ति प्रकाशन द्वारा आयोजित “हिंदी भाषा का उत्थान व प्रसार” विषय पर जन सभा को संबोधित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण। यू ट्यूब चैनल नई सुबह पर नवीन रचनाओं का प्रकाशन। द गोपाल काव्य गोष्ठी, पलावा की संचालिका व आतिथ्या। महाराष्ट्र विश्व मै मंच, साहित्य-सागर व अन्य कई मंचों की सदस्य। पंजाब सौरभ व अन्य पत्र -पत्रिकाओ में कविता, लघुकथा व समीक्षाओं का प्रकाशन। नवीन काव्य संग्रह प्रकाशन हेतु।)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻
आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 hindi rakshak manch 👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.
