
रामकेश यादव
काजूपाड़ा, मुंबई (महाराष्ट्र)
********************
फूल हैं कम, कांटे हैं ज्यादा,
जरा देख के चलो।
भरोसा कम है, धोखा ज्यादा,
जरा देख के चलो।
मुस्कान कम, तनाव है ज्यादा,
जरा देख के चलो।
आधी हक़ीक़त, आधा फ़साना,
जरा देख के चलो।
आसमां कम, औ ऊँचे मकां ज्यादा,
जरा देख के चलो।
फायर ब्रिगेड कम, शार्टसर्किट ज्यादा,
जरा देख के चलो।
परिन्दे हैं कम, बहेलिए ज्यादा,
जरा देख के चलो।
खरे इंसान कम, खोटे ज्यादा,
जरा देख के चलो।
सूरज है क़ैद, सितारे सोये,
जरा देख के चलो।
ये रंग-रलियां औ वो कहकहे,
जरा देख के चलो।
जिस्म का बाज़ार, उड़ते पैसे,
जरा देख के चलो।
रेशमी आँचल, अश्क़ से भींगा,
जरा देख के चलो।
रेंग रही मौत, उड़ते वायरस,
जरा देख के चलो।
ये तूफ़ान, वो बाढ़ का पानी,
जरा देख के चलो।
पलभर की जवानी, लंबी जुदाई,
जरा देख के चलो।
अम्न, तहज़ीब की बिगड़े न खुशबू,
जरा देख के चलो।
हरारत है मन में दीन से न खेलो,
जरा देख के चलो।
नींद की गोंद में चाँद है चुप,
जरा देख के चलो।
फिज़ाओं की साँसें हो न बोझिल,
जरा देख के चलो।
सरहद पे दुश्मन उड़ा रहे ड्रोन,
जरा देख के चलो।
परिचय :- रामकेश यादव
निवासी : काजूपाड़ा, कुर्ला पश्चिम, मुंबई (महाराष्ट्र)
शिक्षा : (एम.ए., बी. एड)
लेखन विधा : कविता
सम्प्रति : पूर्व (रिटायर) मनपा शिक्षक बृहन्नमुम्बई महानगरपालिका, मुंबई, (महाराष्ट्र)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻
आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 hindi rakshak manch 👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें….🙏🏻.




















