
कीर्ति मेहता “कोमल”
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
पीली चुनर ओढ़े धरती,
पुष्पों का श्रृंगार किये
हर्ष और उल्लास का,
मौसम आयो रे
फागुन आयो रे।रंग-बिरंगी फूली सरसों,
पिया बिन तरसी जो बरसों
प्रेम रंग अब रँगेगी गौरी
फागुन आयो रे।गौरी घूँघट में शरमाये,
पिया देख मन को हर्षाये
दोनों संग-संग भीगेंगे अब
फागुन आयो रे।टेसू के हैं फूल घुले,
रंग उड़े गुलाल
अखियाँ ढूंढे साजन को,
रंग हो गया लाल
प्रेम रस की चली फुहारें
फागुन आये रे।कोयल छेड़े मीठी तान,
गौरी मन हर्षाये
पिया मिलन की आस में
तन को है तरसाये
संग-संग भीगेंगे तन-मन
फागुन आयो रे।रचा महोत्सव पीत का,
फागुन खेले श्याम,
रंगों में भीगी राधा
भागी गोपी धाम
कृष्ण मुरारी ढूंढे श्यामा
फागुन आयो रे।राधा-राधा रटे श्याम की,
बंसी की मीठी तान
सारा जग जाने श्यामा
मोहन की है जान
युगल जोड़ी देखो मुस्काये
फागुन आयो रे।
निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : बीए संस्कृत, एम ए हिंदी साहित्य
लेखन विधा : गद्य और पद्य की सभी विधाओं में समान रूप से लेखन
रचना प्रकाशन : साहित्यिक पत्रिकाओं में, कविता, कहानी, लघुकथा, गीत, ग़ज़ल आदि का प्रकाशन, आकाशवाणी से प्रसारण।
प्राप्त सम्मान : अभिव्यक्ति विचार मंच नागदा से अभियक्ति गौरव सम्मान तथा शब्दप्रवाह उज्जैन द्वारा प्राप्त
लेखनी का उद्देश्य : जानकारी से ज्ञान प्राप्त करना।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻
आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 hindi rakshak manch 👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.





