Saturday, September 5राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: डॉ. किरन अवस्थी

प्यारा भारत देश हमारा
कविता

प्यारा भारत देश हमारा

डॉ. किरन अवस्थी मिनियापोलिसम (अमेरिका) ******************** प्यारा भारत देश हमारा, शांति कपोत उड़ाने वाला करते हैं हम मान सभी का, मैत्रीभाव बढ़ाने वाला। नही किसी पर वार किया, नहीं किसी का सहते हम यदि किसी ने ललकारा तो, सुलह का हाथ बढ़ाते हम। फिर भी दुश्मन सेंध करे, उसकी औक़ात बता देंगे और किसी ने सीमा लांघी, एयर स्ट्राइक करवा देंगे। नहीं बीसवीं सदी का भारत, नहीं विगत सदी का राग नवयुग है,नई चेतना, नव जागृति का गाते फाग। संविधान हमारा गीता है, अब भारत कमज़ोर नहीं नहीं किसी से झुकने वाला, टकराना इससे आसान नहीं। कोई दुश्मन नज़र न डाले, उसे धरा दिखला देंगे हम देशभक्त भारतवासी, देश पे आँच न आने देंगे। यह विक्रम औ चाणक्य की धरती, नीति की नीति सिखा देंगे शिवा और प्रताप की भूमि, आतंकी को धूल चटा देंगे। शांतिपाठ पढ़ाने वाला, प्यारा भारत देश हमारा करते हैं हम मा...
भारत की विरासत
कविता

भारत की विरासत

डॉ. किरन अवस्थी मिनियापोलिसम (अमेरिका) ******************** धरती पर प्रथम आगमन, हिमालय पर शिवधाम है यहीं पुण्य सलिला गंगा, गंगोत्री इसका नाम है। ब्रह्मा और मनु का भारत, ध्रुव प्रह्लाद की संतान हैं आदिकाल से इस धरती का, मानव इतिहास सनातन है। कश्मीर से कन्याकुमारी, है भारत की प्राचीन धरोहर यह भारत की पुरा संपदा, रचे प्रकृति ने दृश्य मनोहर। हेमकुंड और मानसरोवर, सब भारत के प्राण हैं पर्वत श्रंखला की घनी घाटियाँ, पंजाब हमारी शान है। पाँच नदी का संगम है, लहराता उत्ताल तिरंगा अपने भारत का गौरव, है भारत का भाल तिरंगा। अमृतसर में अमृत छलके, वाणी से गुरु नानक की पूरब में जगनाथ विराजे, गुजरात धरा सोमनाथ की। वास्तुकला, प्रस्तर प्रतिमा, महलों का राजघराना है वीरों की शक्ति का दर्पण, अपना राजपूताना है। कृष्णातट श्री शैल के दर्शन, शिवपुराण महाभारत में वर्णित प्रकट मल्ल...