Tuesday, February 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: डॉ. राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित”

साक्षरता का दीप जलाइए
कविता

साक्षरता का दीप जलाइए

डॉ. राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राजस्थान) ******************** साक्षरता का दीप घर-घर जलाइए अनपढ़ भाई बहनों को पढ़ाइये शिक्षा का उजाला हर झोंपड़ी में हो आप पढ़े लिखे हो अपना फर्ज निभाइए केवल हस्ताक्षर करना ही साक्षर नहीं डिजिटल साक्षरता वित्तीय साक्षरता जीवन मूल्यों की शिक्षा भी अवश्य दीजिए अपने गली मोहल्लों में सबको साक्षर कीजिए बरसों से जो बैठे अनपढ़ अपने घरों में उन असाक्षरों को चिन्हित कर पढ़ाइये एक व्यक्ति दस को साखर करने का काम करे आओ यह पुनीत संकल्प कर आगे बढिए शिक्षा का उजाला अब घर-घर होना चाहिए डिजिटल दुनिया में डिजिटल ज्ञान होना चाहिए मिटे अज्ञान का तिमिर सारा ज्ञान का उजाला फैले हर नागरिक हो पढ़ा लिखा साक्षरता का दीप जले उल्लास ऐप जीवन को रोशन करने आ गई है उल्लास ऐप पर रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा लें शिक्षित हो देश विकास में हाथ जरूर बंटाइये ...
जीवन के लिए प्रकृति का सुरक्षित होना जरूरी
आलेख

जीवन के लिए प्रकृति का सुरक्षित होना जरूरी

डॉ. राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राजस्थान) ********************  ०५ जून को हम साल २०२४ का विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे हैं। इस दिन पर्यावरण के प्रति आम जनता को जागरूक किया जता है। अधिक से अधिक पेड़ लगाना। पौधरोपण करना। पेड़ों के ट्री गार्ड लगाना। वन भूमि को हरी भरी करने हेतु नरेगा मजदूरों को लगाया जाता है व गड्ढे खोदकर पेड़ लगाते हैं। पेड़ की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड या तार फेंसिंग करते हैं। सभी उपस्थित लोग शपथ लेते है कि इन पेड़ों की हम नियमित देखभाल कर इन्हें संरक्षित रखेंगे। बड़ी-बड़ी बैठकों में बढ़ते प्रदूषण के प्रति चिन्ता जताई जाती है। प्रकृति का संतुलन बना रहे इस हेतु आगामी रणनीति बनाई जाती है। धरती के बढ़ते तापमान का कारण खोजते हैं। घण्टों मंथन चलता है। पर्यावरण बचाने से सम्बंधित नारे दीवारों पर लिखाये जाते हैं। विद्यालयों में निबंध वाद विवाद स्लोगन लेखन कविता लेखन जै...