Friday, March 6राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: मीना भट्ट “सिद्धार्थ”

भाई दूज
गीत

भाई दूज

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** कहे बहिन की प्रीति सदा ही, भइया रीति चलाते रहना। घर आयेगी रूठी बहिना, भइया नित्य बुलाते रहना।। बहिना का है प्रेम निराला, पावन जैसे गंगा धारा। रक्षक भाई है बहना का, नित दूजे पर तन-मन वारा।। जुग-जुग जिए बहिन का भाई, यह आशीष दिलाते रहना। घर आयेगी रूठी बहिना, भइया नित्य बुलाते रहना।। भाई दूज का पर्व है प्यारा, खुशी हजारों लेकर आता। मंगल पावन तिलक लगाती, बहिना को त्योहार सुहाता।। प्रेम सदा छलकाता भाई, अद्भुत ज्योति जलाते रहना। घर आयेगी रूठी बहिना, भइया नित्य बुलाते रहना।। जुग-जुग जिए बहिन का भाई, प्रभु से वर ये माँगे बहिना। सुख समृद्धि सदा घर आये, झोली खुशियों से प्रभु भरना।। कृष्ण सुभद्रा सी है जोड़ी, नेहिल अमिय पिलाते रहना। घर आयेगी रूठी बहिना, भइया नित्य बुलाते रहना।। ...
कर रहे गुंजन भ्रमर हैं
गीत

कर रहे गुंजन भ्रमर हैं

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** कर रहे गुंजन भ्रमर हैं, आ गया मधुमास साजन। प्रेम से सुरभित जगत है, गीत गुपचुप गा रहा मन।। तन बँधा है मन सजन भी, प्रीत का बंधन निराला। देख नभ डोले धरा भी। नेह का ओढ़े दुशाला।। बह रही कलकल नदी भी, प्रीत सागर से सुहावन। कर रहे गुंजन भ्रमर हैं, आ गया मधुमास साजन।। भावना का है समर्पण, नित नया उल्लास भी है। आस है अभिसार की तो, मन जगा विश्वास भी है।। सीप सा मोती बसा हिय, है खनक अब नित्य कंगन। कर रहे गुंजन भ्रमर हैं, आ गया मधुमास साजन।। काँपता है गात मेरा, मोहती तेरी छुअन भी। काम रति संसर्ग है ये , है प्रणय का मधु मिलन भी।। सैकड़ों सपने सजा कर, आ गयी है आज दुल्हन। कर रहे गुंजन भ्रमर हैं, आ गया मधुमास साजन।। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति...
निहिरा
कुण्डलियाँ

निहिरा

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** प्यारी इस मुस्कान पर, सब जाते बलिहार। अधरों पर उँगली रखी, बहती है रसधार।। बहती है रसधार, माथ ज़ुल्फें घुँघराली। मिश्री जैसे बोल, बड़ी है भोली-भाली।। लाल-लाल हैं गाल, देख आँखें कजरारी। करते सभी दुलार, नैनिका लगती प्यारी।। जाती शाला नैनिका, बरसे सावन झूम। बारिश से बचके चली, माँ का माता चूम।। माँ का माथा चूम, लगाती बचने छाता। होती गीली फ्राक, मगर सावन है भाता।। हर पग रखे सँभाल, बूँद रिमझिम है गाती। हर्षित होकर आज, नैनिका शाला जाती।। पानी में सँग खेलती, निशदिन करे दुलार। मछली भाती नैनिका, करती उसको प्यार।। करती उसको प्यार, खिलाती उसको दाना। निहिरा रहती साथ, मधुर फिर गाती गाना।। रंग-बिरंगी मीन, कहें सब जल की रानी। देती है संदेश, सुनो जीवन है पानी।। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी ...
ताला
दोहा

ताला

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** अधरों पर ताले लगे, विवश रहें करतार। टूटे जाने मौन कब, पीड़ा बढ़ी अपार।। मौन करें धारण सभी, बनकर मानस-दास। कैसी प्रभु यह चाकरी, ताले में सब आस।। कैसे प्रिय से हो मिलन, ताले लगे निवास। पता नहीं कुछ दे गए, सजनी सतत उदास।। झूठा ही वाचाल है, करे कौन प्रतिकार। मौन खड़ा प्रभु सत्य है, होकर बहु लाचार।। लोकतंत्र बेबस हुआ, संसद बैठी मौन। कर्म सभी अवरुद्ध हैं, खोले उनको कौन।। जीवन सम विश्राम है, वाणी बैठी शांत। मौन स्वरों में बोलता, मनुज हृदय आक्रांत।। कुछ कहना अपराध है, आया संकट काल। बंधक बनी स्वतंत्रता, जलती क्रांति मशाल।। बोलो सदा विचार कर, करते हैं अनुरोध। आकर्षित करती सदा, वाणी सरस अबोध।। नारी शक्ति स्वरूप है, अधर-अधर प्रतिमान। ताले में भी बन्द है, लगती मुक्त विधान।। मौनावस्था भंग कर,...
मीराबाई
दोहा

मीराबाई

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** रत्नसिंह की थी सुता, मीराबाई नाम। भोजराज पति नाम था, कृष्ण भक्ति था काम।। मीरा जब विधवा हुई, थामा गिरधर हाथ। मीरा माला जप रहीं, जुड़ीं कृष्ण के साथ।। नैन साँवरे हैं बसे, देखो निश्छल प्रीत। श्याम दर्श की धुन बनी, ढूँढे कान्हा मीत।। प्रभु चरणों में नाचती, गाती मधुरिम गीत। भक्ति बनी पहचान जब, लिया जगत को जीत। मीरा जोगन श्याम की, तजी लोक की लाज। सतत उपासक कृष्ण की, भूल गयी सब काज।। प्रेम डोर मीरा बँधीं, नेह जगत आधार। मीरा के कान्हा सदा, दिव्य लोक उपहार।। पति गिरिधर को मानती, मीरा पावन प्रेम। कृष्ण रंग चुनरी रँगी, भूले सारे नेम।। इकतारा ले हाथ में, धर जोगन का वेश। कृष्णमयी मीरा हुई, भूली अपना देश।। मीरा से अब हो रही ,भक्तिकाल पहचान । प्रेम भक्ति को राह दी,सब करते गुणगान।। गरल सुधा ...
सरोद
दोहा

सरोद

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** वादन सुनो सरोद का, सँग है सरगम ताल। मन मयूर जब नाचता, समय बदलता चाल।। वीणा और सरोद सँग, बजता मधुर मृदंग। बजती है जब भैरवी, बिखरें अनुपम रंग।। मंगल काज सँवारते, मधुर सरोद सितार। तोरण सजते द्वार पर, होता मनु सत्कार।। कृपा करें माँ शारदे, हो सरोद की तान। करता कवि फिर है सृजन, गढ़े नये प्रतिमान।। बजने लगता जब मधुर, मन का प्रेम सरोद। छंद गीत कविवर रचे, करता हिय आमोद।। नयनों में रस घोलती, मन में भरे हिलोर। धुन सरोद की भावनी, उर हरती चितचोर।। अनुपम वाद्य सरोद है, छेड़े उर के तार। अति मधुरिम संगीत से, बहे अमिय रसधार।। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : ...
वीर जवान
दोहा

वीर जवान

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** खूनी होली खेलते, भारत के ये लाल। लाल रक्त का है तिलक, चमक रहा हर भाल।। पालो मत आतंक को, करे शांति वह भंग। वार कराता पीठ पर, कुटिल शत्रु का ढंग।। आग जले प्रतिशोध की, उर में मेरे राम। नोंचे बोटी शत्रु की, करते काम तमाम।। सूनी माँ की गोद की, आतंकी शैतान । रहना अब तैयार तुम, होना लहू-लुहान।। रूठ गया सिंदूर है, चूड़ी टूटी हाथ । क्रूर युद्ध परिणाम है, बच्चे हुये अनाथ।। खोलो आज त्रिनेत्र तो, दुखी शंभु संसार । भस्म करो अब शत्रु को, हैं धरती पर भार । भारत का कश्मीर है, बदलो अपने ढंग। मृतक अनगिनत देख कर, काँप रहा है अंग।। भारत प्राण प्रतीक है, आजादी का गान। ध्वजा तिरंगा का करें, भारतवासी मान।। गौरव गाथा गाइए, करते हैं कल्याण। भारत माँ के वीर सब, तजें देश हित प्राण।। परिचय :- मीना...
माँ शारदा वंदन
स्तुति

माँ शारदा वंदन

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** हे शारदे करुणामयी माँ, भक्त को पहचान दो। श्वेतांबरा ममतामयी माँ, श्रीप्रदा हो ध्यान दो।। गूँजे मधुर वाणी जगत में, वल्लकी बजती रहे। कामायनी माँ चंद्रिका सुर, रागिनी सजती रहे।। वागीश्वरी है याचना भी, भक्त का उद्धार हो। विद्या मिले आनंद आए, प्रेम की रसधार हो।। आभार शुभदा है शरण लो, बुद्धि का वरदान दो। उल्लास दो नव आस दो प्रिय, ज्ञान की गंगा बहे। चिंतन मनन हो भारती का, लेखनी चलती रहे।। मैं छंद दोहे गीत लिख दूँ, नव सृजन भंडार हो। आकाश अनुपम गद्य का हो, प्रार्थना स्वीकार हो।। भवतारिणी तम दूर हो सब, नित नवल सम्मान हो। तुम प्रेरणा संवाहिका हो, चेतना संसार की। वासंतिका हो ज्ञान की माँ, पद्य के शृंगार की।। साहित्य में नवचेतना हो, कामना कल्याण भी। संजीवनी हिंदी सुजाता, श्रेष्ठ हो मम प्राण भी।। आलोक प्...
धन्य धरा ये भारती
दोहा

धन्य धरा ये भारती

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** धन्य धरा ये भारती, भारत देश महान। स्वर्गिक सुख की खान है, करे विश्व सम्मान।। मुकुट हिमालय देश का, सागर छूता पाँव। पावन गंगा बह रही, है खुशियों की मृदु छाँव।। माटी चंदन देश की, रत्नों की है खान। बरसे कंचन मेघ से, हिन्द है कृषि प्रधान।। मानवता ही धर्म है, समरसता पहचान। सत्य अहिंसा हिन्द की, सकल विश्व प्रतिमान।। राम श्याम से बहुगुणा, अवतारित बलवीर गौरव गाथा गा रहे, मोहक है तस्वीर।। लक्ष्मी अरु दुर्गावती, शासक हुईं महान। दीप शिखा बन देश पर, प्राण किये बलिदान।। गाते गाथा शौर्य की, फौलादी है शान। करते जय वीरांगना, देश करे अभिमान। वीर शहीदों की धरा, गौरवमय इतिहास। बोस तिलक की भूमि का, होता नित्य विकास।। प्रहरी सीमा पर खड़े, रक्षक हैं वो वीर। रखवाली करते सदा, होते नहीं अधीर।। संस्कृति...
वंदे मातरम्
गीत

वंदे मातरम्

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** वंदे मातरम् आज कह दो शान से है जान वंदे मातरम् देश के हर लक्ष्य का संधान वंदे मातरम् देश की मिट्टी है चंदन शीश तुम धारो इसे हमसे जो करवा दे सब बलिदान वंदे मातरम चीर दो दुश्मन को और ग़द्दार को तुम दो सज़ा आज कर दो जंग का ऐलान वंदे मातरम् बाल गंगाधर तिलक का स्वप्न है साकार सब अब हमारे देश का अभिमान वंदेमातरम् याद कर लो तुम शहीदों ने किया उत्सर्ग जो अपनी आज़ादी की है पहचान वंदे मातरम् आप फहराएँ तिरंगा पर्व में गणतंत्र के आइए मिल कर करें जयगान वन्देमातरम् विश्व नतमस्तक हुआ सम्मुख हमारे देश के दे रहा है शक्ति हमको गान वंदेमातरम् परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भ...
साधक परम कबीर
दोहा

साधक परम कबीर

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** साधक परम कबीर ने, किया ईश का ध्यान। भक्ति काल के सार में, उनका सृजन महान।। पंचमेल भाषा लिखी,देकर शुद्ध विचार। पृथक अंधविश्वास से,सदगुण सुध आधार।। नदी बहा दी ज्ञान की, करते प्रेम प्रसार। आडंबर से चिर पृथक, उत्तम भाव विचार।। गुरुवर रामानंद से, दीक्षा मिली अपार। साखी रचते प्रेम की, गाता है संसार।। निराकार निर्गुण रहे, पाखंडों से दूर। सच्चाई की सीख दी, गहन ज्ञान भरपूर।। शब्द-तीर लेकर चले, जग में सतत कबीर। भेद-भाव को रोकते, संग भाव गम्भीर।। अनपढ़ थे ज्ञानी बड़े, अद्भुत सर्जक संत। तत्व ज्ञान मर्मज्ञ थे, दास कबीर अनंत।। हृदय भी गम्भीर हुआ, पाकर भाव सुधीर। रचना दास कबीर की, व्यक्त करे जग पीर।। लोक सुधारक थे बड़े,करते थे उद्धार। दुर्लभ नैतिक ज्ञान दे,किया सहज उपकार।। अनुपम थे सारे सृजन,वा...
पूस मास की शीत
कविता

पूस मास की शीत

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** थरथर धरती काँपतीं, काँपे हैं हर लाल। ठिठुर रहे सब ठंड से, द्वारे आया काल।। मौसम सर्दी आ गया, हुआ ठंड का जोर। काँप रहे हैं हाथ भी, त्रास दे रही भोर।। ठंड ये पूस मास की, लेती सबकी जान। मार्गशीर्ष थी शीत कम, अब सो कंबल तान।। भगती कहाँ अलाव से, पूस मास की शीत। नाम धूप का है नहीं, कुहरा छाया मीत।। दुबक रजाई में रहे, बच्चे वृद्ध जवान। ठंड कड़ाके की पड़ी, खोले कौन दुकान।। मफलर बाँधा कान में, दस्ताने हैं हाथ। मौजे पहने पाँव में, चलें ठिठुर कर पाथ।। घर आजा मनमीत अब, आया मौसम शीत। नित्य विरहा में डूबती, रहती प्रिय भयभीत।। पूस मास दे त्राण है, नित्य चलाता वाण। सर्दी बड़ी प्रचंड है, कर प्रभु अब कल्याण।। यौवन पर तो शीत है, वयोवृद्ध हैं मौन। सिर पर सबके नाचती, पीर हरे अब कौन।। स्वेटर भी शरमा र...
सरिता
कविता

सरिता

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** सरिता शीतल बह रही, देती जीवन दान। नीर सुधा का सार है, दिव्य लोक पहचान।। शैल-खंड कितने ढहे, सम्मुख सरिता धार। कल-कल नदिया नाद का, करे नमन संसार।। नदी तीर्थ है जान लो, पूजन करो सुजान। प्यास बुझाती लोक की, सद्भावों की खान।। सींचे सब तृणमूल को, अनुपम सुंदर घाट। संचित रखते जल सदा, अद्भुत देखो पाट।। सुंदर है मनमोहिनी, अंतर सागर वास। धार-धार संचार में, सदा मिलन की आस।। युग-युग से है बह रही, संस्कृति की पहचान। गंगा जमुना का मिलन ,मोक्षदायिनी जान।। सारी बाधा तोड़ती, बहती निर्मल गात। जननी सी वत्सल रहे, करे प्रेम बरसात।। जीवन आलोकित करे, सरिता सूर्य समान। इसकी पावन धार में, बसे अलौकिक ज्ञान।। बाधा बंधन सह रही, नहीं मानती हार। इसका पूजन कीजिए, जग में बारंबार।। इसे प्रदूषित मत करो, करती यह...
भोर सुहानी
गीत

भोर सुहानी

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** भोर सुहानी आ गयी, पंछी करते शोर। कैसी अनुपम छवि प्रकृति, मनवा भाव विभोर।। बूँद ओस की गिर रही, शीतल बहे समीर। भोर सदा देखो हरे, अँधियारे की पीर।। आभा लाया है नई, सुंदर नवल प्रभात। सुखदायक यह भोर है, बीती काली रात।। जीवन सारा खिल उठा, महक रहा हर अंग। कान्हा की बंशी बजे, नाचें राधा संग।। जपो नाम भगवान का, बेडा होगा पार। पूरे होंगे स्वप्न सब, खुशियाँ मिले अपार।। स्वागत करिए भोर का, लेकर नव विश्वास। चमकी किरणें हैं धरा, कर लो योगाभ्यास।। वंदन करिये भोर का, ईश नवाओ शीश। मात-पिता चरनन रहो, नाम जपो जगदीश।। ताल देख पंकज खिले, फूल महकते बाग। भोर सुनाता आज है, नव जीवन का राग।। मानव करता कर्म है, भोर मचाता शोर। निकले तम को चीरती, किरणें ये चहुँओर।। जागा नव उल्लास है, आया नया उमंग। गोरी न...
भटकते युवक
कविता

भटकते युवक

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** भटक रहे हैं युवक राह से, करें शत्रु का वरण। अंधा युग रखता है जैसे, दलदल में नवचरण।। भूले रीति संस्कार को सब, भूले प्रणाम नमन। ज्ञान ध्यान की बात नहीं, उजड़ा आस का चमन।। मात-पिता का आदर नहीं, कहाँ मिलेगी शरण। अंधा युग रखता है जैसे, दलदल में नवचरण।। भूले सभ्यता संस्कृति भी, करते बैठे नकल। राग आलापें सब विदेशी, नाम न लेते असल।। आचरण में खोट भी उनके, करते नारी हरण। अंधा युग रखता है जैसे, दलदल में नवचरण।। नशे में डूबे नवयुवक अब, मूल्यों का बस पतन। मोल लेते कई बीमारी, करें होम यह बदन।। जिंदा जलते होश नहीं कुछ, दुखद सब समीकरण। अंधा युग रखता है जैसे, दलदल में नवचरण।। तेज़ाबी माहौल हुआ सब, होती रहती जलन। नित दुर्घटना करें शहजादे, देखो बिगड़े चलन।। घिसटे पहियों में भविष्य फिर, हुआ मान...
अनुपम आभा
गीत

अनुपम आभा

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** अनुपम आभा बिखराएगी, दीपयुक्त शुभ थाली। अंतः का तम दूर हटेगा, तब होगी दीवाली।। पंच तत्त्व निर्मित काया पर, पहरे बहुत, गुमी आजादी। क्षणभंगुरता जीवन का सच, भूला मन लिप्सा का आदी।। मोह-लोभ की महाव्याधि में, अतिवादी मानव जकड़ा है। अहंकार के पिँजरे में मन, चेतन खो, बन सुआ खड़ा है।। काम पिपासा में है डूबे, आत्मबोध तज प्रभुतावादी। पंच तत्त्व निर्मित काया पर, पहरे बहुत, गुमी आजादी।। गठरी सिर पर रखे पाप की, जग में भटके नश्वर काया। मर्यादा की रेखा टूटी, छल जाती रावण-सी माया।। अमल दृष्टि छल भेद न पाती, याचक हैं या अवसरवादी। पंच तत्त्व निर्मित काया पर, पहरे बहुत, गुमी आजादी।। सत्यं-शिवम-सुंदरम भूला, परहित राह नहीं पहचानी। कर्म -फलन है सद्गति-दुर्गति, काल करे हरदम मनमानी।। यम का पाश सदा ह...
दीवाली
गीत

दीवाली

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** अनुपम आभा बिखराएगी, दीपयुक्त शुभ थाली। अंतः का तम दूर हटेगा, तब होगी दीवाली।। भेदभाव, झगड़े-झंझट जब, सारे मिट जाएँगे। फैलेगा नूतन प्रकाश तब, नवल भोर पाएँगे।। लेंगे जब संकल्प नए हम, होगी रात न काली। अनुपम आभा बिखराएगी, दीपयुक्त शुभ थाली।। सुखद शान्ति के फूल खिलेंगे, सतरंगी बगिया में। भोजन वसन प्रचुर हो जनहित, मानव को दुनिया में।। मानवता की जोत जलेगी, आएगी खुशहाली। अनुपम आभा बिखराएगी, दीपयुक्त शुभ थाली।। सच्चाई की पूजा होगी, सत्कर्मों की माला। कर्मयोग संचालक कान्हा, राधा सम भव बाला।। रामराज्य संचारित जग में, समरसता की लाली। अनुपम आभा बिखराएगी, दीपयुक्त शुभ थाली।। नेह-सिक्त शुभ संबंधों से, महकेगा जग सारा। कोण-कोण रसधार बहेगी, घर-घर भाईचारा।। देख प्रफुल्लित प्रीति-वाटिका,...
शिक्षा
कविता

शिक्षा

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** शिक्षा से कल्याण है, सहज बढ़ाती ज्ञान। शिक्षा तो वरदान है, देती है सम्मान।। देती है सम्मान, करे जीवन उजियारा। करती है उद्धार, भगाती है अँधियारा।। अज्ञानी नादान, पढ़ो लो गुरु से दीक्षा। करे सदा उपकार, निखारे जीवन शिक्षा।। ज्ञानी शिष्ट सुशील हो, सतत् पढ़ो विज्ञान। जीवन होगा फिर सफल, अध्ययन हो सुजान।। अध्ययन हो सुजान, बने ज्ञानी हर पीढ़ी। वृद्धि होगी विवेक, चढ़ोगे नित नव सीढ़ी।। होंगे फिर विद्वान, अगर महिमा पहचानी। करो नित्य अभ्यास, मिलेगी विद्या ज्ञानी।। करती पूजन शारदे, दो शिक्षा वरदान। माता विद्या दो हमें, ले लो अब संज्ञान।। ले लो अब संज्ञान, पढें हम जाकर शाला। नित्य बढ़ेगा ज्ञान, मिले साहस मतवाला।। विद्या है रस खान, कष्ट सारे ही हरती। शिक्षा दे पहचान, स्वप्न सब पूरे करती।। ...
सपन सलोने
गीत

सपन सलोने

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** सपन सलोने मेरे हिय। में सदा पलते रहे, कुछ उजाले कम भले हों, दीप तो जलते रहे। सपन सलोने मेरे हिय, में सदा पलते रहे।। मृण्मयी गगन तके धरा, प्रणय घट अब तो भरा। मदन रुत चंचल है भ्रमर, कण कण देख है हरा।। प्रेम गीत गाते हम तो, चाल सब चलते रहे। सपन सलोने मेरे हिय, में सदा पलते रहे।। मर्मस्पर्शी घटा आई, नैन से बर्षा हुई। नागिन सी डसती रातें, होती थी छुईमुई।। साथ तेरा जब से मिला, फूल से खिलते रहे। सपन सलोने मेरे हिय, में सदा पलते रहे।। शूल भरी थीं जब राहें, प्रतिबिंब हृदय बसता। खूशबू प्रेम की बिखरी हिय सितार है बजता।। संग रहे जब हमदम फिर, हाथ सब मलते रहे। सपन सलोने मेरे हिय, में सदा पलते रहे।। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्...
कलियुग में बिकती सच्चाई
गीत

कलियुग में बिकती सच्चाई

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** कलियुग में बिकती सच्चाई, झूठ कपट भी भारी है। तृष्णा के गहरे सागर में, जाने की तैयारी है।। खेले खेल सियासत भी अब, कालेधन की है माया। खींचें टाँग एक दूजे की, सत्ता लोलुप है काया।। बस विपक्ष की पोल खोलना, नई नीति सरकारी है। दौड़ सीट हथियाने की है, देते पद की सौगातें। भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दा भी, राम राज्य की हैं बातें। रंग बदलते गिरगिट जैसा, नेता खद्दरधारी है। गागर रीती है खुशियों की, भीगी अँखियाँ रमिया की। तोता मैना करते क्रंदन, रहती चिंता बगिया की।। करें देश को नित्य खोखला, जनता भी दुखियारी है। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट...
पथ सभी अवरुद्ध हैं
गीत

पथ सभी अवरुद्ध हैं

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** पथ सभी अवरुद्ध हैं अब, नेत्र भी देते छलावे। कुंडली भी मौन बैठी, झूठ निकले आज दावे।। रक्त भी पानी हुआ है, अस्थि पंजर आज तन भी। पाश यम का बाँधता है, रूह काँपे और मन भी।। प्राण-पंछी उड़ गए हैं, कर चुके देखो दिखावे। मौसमी बदलाव लाया, साथ जहरीली हवाएँ। घोंसले सब लुट गए अब, आसुरी ये आपदाएँ।। सिर शनीचर है चढ़ा भी, कौन अब आकर बचावे। मौत से परिणय हुआ है, नृत्य तांडव हो रहा है। ढेर लाशों के लगे हैं, श्वान बैठा रो रहा है।। सिर झुका झींगुर चले अब, दादुरों के हैं बुलावे।। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्रति...
हिंदी
दोहा

हिंदी

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** कोमल है कमनीय भी, शुभ्र भाव रसखान। यशवर्धक मन मोहिनी, हिन्दी सरल सुजान।। भाग्यविधाता देश की, संस्कृति की पहचान देवनागरी लिपि बनी, सकल विश्व की जान।। अधिशासी भाषा मधुर, दिव्य व्याकरण ज्ञान। सागर सी है भव्यता, निर्मल शीतल जान।। सम्मोहित मन को करे, नित गढ़ती प्रतिमान। पावन है यह गंग-सी, माॅंग रही उत्थान।। आलोकित जग को किया, सुंदर हैं उपमान। अलख जगाती प्रेम का, नित्य बढ़ाती शान।। उच्चारण भी शुद्ध है, वंशी की मृदु तान। सद्भावों का सार है, श्रम का है प्रतिदान।। पुष्पों की मकरन्द है, शुभकर्मों की खान। भारत की है अस्मिता, शुभदा का वरदान।। पुत्री संस्कृत वाग्मयी, लौकिक सुधा समान। स्वर प्रवाह है व्यंजना, माँ का स्वर संधान।। दोहा चौपाई लिखें, तुलसी से विद्वान। इसकी शक्ति अपार पर, करते हम अभिम...
आसमान खाली है
गीत

आसमान खाली है

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** आसमान खाली है लेकिन, धरती फिर भी डोले। बढ़ती जाती बैचेनी भी, हौले-हौले बोले।। चले चांद की तानाशाही, चुप रहते सब तारे। मुँह छिपाकर रोती चाँदनी, पीती आँसू खारे।। डरते धरती के जुगनू भी, कौन राज़ अब खोले। जादू है जंतर-मंतर का, उड़ें हवा गुब्बारे। ताना बाना बस सपनों का, झूठे होते नारे।। जेब काटते सभी टैक्स भी, नित्य बदलते चोले। भूखे बैठे रहते घर में, बाहर जल के लाले। शिलान्यास की राजनीति में, खोटों के दिल काले।। त्रास दे रहे अपने भाई, दिखने के बस भोले। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्रति : सेवानिव...
वोट बैंक के खाते से
गीत

वोट बैंक के खाते से

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** वोट बैंक के खाते से बस, खेलें नेता होली है। अवसरवादी राजनीति में, रोज़ पदों की डोली है।। धुत्त नशे में अब नेता हैं, कालिख मुख गद्दारी की। हुड़दंगी दल बदलू नाचें, हद होती मक्कारी की।। ढोल -मजीरे स्वयं बजाती, बड़ी प्रजा यह भोली है। घर-घर राजदुलारे जाते, भूल गये सब मर्यादा। दीप-तले ख़ुद अँधियारा है, कुचल गया चलता प्यादा।। फिरती झाड़ू उम्मीदों पर, लगे जिगर में गोली है। दल्लों की भरमार हुई है, आप जान लो सच्चाई । पिचकारी ई डी की चलती, रँगें जेल की अँगनाई।। मुखिया आँख बँधीं पट्टी है, शैतानों की टोली है। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति...
संकल्प
गीत

संकल्प

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** संकल्पों को शीश झुकाकर, संस्कार को ग्रहण करो। सद्गुण की माला फेरो तुम, सत्कर्मों को वरण करो।। मर्दन करके सदा दंभ का, एक नया इतिहास गढ़ो। पौरुष से जीतो इस जग को, सत्य राह पर सदा बढ़ो।। कुंठित मन के भाव त्याग कर, नित उत्तम आचरण करो। अंतर्मन विश्वास जगा कर, साहस संयम धैर्य रहे। शोषित जन के दग्ध हृदय में, शीतल जल भी स्निग्ध बहे।। दीनों के तुम बनो मसीहा, तन की पीड़ा हरण करो। स्वारथ के बादल उमड़े हैं, मानवता की ज्योति जगा। चीर-हरण रोको धरती का, चंदन माटी माथ लगा।। दुष्ट दानवों का वध करके, वीरों का अनुसरण करो। मायावी आँधी को रोको, छल- प्रपंच से सदा बचो। निष्ठाओं की डोर पकड़कर, कोमल सुर संगीत रचो।। सद्भावों की बाजे सरगम, यह प्रण तुम आमरण करो। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवास...