Friday, March 6राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: मीना भट्ट “सिद्धार्थ”

श्याम पधारो
गीत

श्याम पधारो

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** रक्षक बनकर श्याम पधारो, ले लो फिर अवतार। पावन भारत की धरती पर, अब जन्मो करतार।। घोर निराशा मन में छाई, मानव है कमजोर। काम क्रोध मद मोह हृदय में, थामो जीवन डोर।। शरण तुम्हारी कान्हा आए, तिमिर बढ़ा घनघोर। अब भी चीर दुशासन हरते, दुष्टों का है जोर।। सतपथ में बाधक बनते हैं, बढ़ते अत्याचार। गीता का भी पाठ पढ़ा दो, व्याकुल होते लाल। नैतिकता की दे दो शिक्षा, बन कर सबकी ढाल।। आनंदित इस जग को कर दो, चमकें सबके भाल। धर्म सनातन हो आभूषण, बदले टेढ़ी चाल।। राग छोड़कर पश्चिम का हम, रखें पूर्व संस्कार। त्याग समर्पण पाथ चलें नित, हमको दो वरदान। शील सादगी को अपनाकर, नित्य करें उत्थान। सत्य निष्ठ गंम्भीर बनें हम, दे दो जीवन दान। जीवन सार्थक कर लें अपना, कृपा करो भगवान।। मर्यादा के रक्षक प्रभु तुम, ...
भोले पंछी
गीत

भोले पंछी

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** भोले पंछी क़ैद किए सब, निर्मम हुआ शिकारी। पश्चिम की चलती आँधी में, पूनम रातें कारी।। गईं काल के मुँह निष्ठाएँ, चुप दर्शक भी सारे। अंतहीन पीड़ा मानव की, घूम रही मन मारे। प्रजातंत्र की बलिहारी है, सोते खद्दरधारी। रोज़ समस्या नई खड़ी है, करता हृदय क्रंदन। उल्टी चली हवाएं सारी, मरता प्यासा मधुवन। पत्थर ही पत्थर राहों में, तपती सड़कें सारी। रही बदलती नित्य नीतियाँ, लुटती है रजधानी। नारों का हर तरफ़ शोर है, करते सब मनमानी।। चौसर के खेलों पर अब भी, लगे दाँव पर नारी। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्र...
चिंगारी
कविता

चिंगारी

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** चकमक जैसा शौर्य नदी में, चिंगारी ऐसी लहकी। चाल चली शकुनी ने टेढ़ी, आग युद्ध की फिर दहकी।। काली पड़ती चंचल हिरणी, धूप तेज है कुँवार की। कोमल कलियाँ भी झुलसी हैं, कैसी रुत है बहार की । शहर गाँव वीरान पड़े हैं, उम्मीद नहीं सुधार की। अपने तोता से बिछड़ी जो, मैना है बहकी बहकी।। हुए घरों के खंडित चूल्हे, बिलखें गोदी में बच्चे। दूर कबीला छूटा कुनबा, सगे मगर रिश्ते कच्चे।। चौसर की कपटी बिसात में, फँसतें धर्मराज सच्चे। पृथकवाद की राजनीति में, विद्रोही आहट चहकी।। जहरीला इंसान हुआ है, निष्ठाऐं सच की जलतीं। मोल नहीं है बलिदानों का, हिय बस छलनाएं पलतीं।। तेजाबी माहौल हुआ है, गोली अंतस को छलतीं। कटुता के भावों में पनपी, क्षति फिर अंदरुनी महकी।। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : ज...
रिमझिम बारिश
गीत

रिमझिम बारिश

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** रिमझिम बारिश अच्छी लगती, छप-छप बोल कहानी सी। कागज की नावें चलती थ़ी, यादें गाँव सुहानी सी।। बचपन खेले गिल्ली डंडा, साथी संग निराले थे। पनघट बरगद अमराई थी, स्वप्न सभी मतवाले थे।। शंखनाद मंदिर में होते, थी मीरा दीवानी सी।। गूँजें घर-घर वेद ऋचाएँ, निष्ठा के उजियारे थे। पार लगाते जो सबको, ऐसे कूल किनारे थे।। शीतल छैंया पीपल की भी, देती सुखद निशानी सी। बातों में मिश्री घुलती थी, साथी गौरैया प्यारी थी। सजती थीं चौपालें निशदिन, पंचायत भी न्यारी थी।। स्वच्छंद हवा में उड़ने की, बातें हुईं पुरानी सी। कंचन बरसाते बादल थे, फसलें भी कुंदन थी। सौंधी सुगंध थी खेतों में, माटी भी चंदन थी।। मुस्काते थे हलधर मुखड़े, अधरों प्रेम निशानी सी। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (...
प्रेरणा
गीत

प्रेरणा

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** प्रेरणा माता पिता हैं, प्रेरणा गुरुवर हमारे। प्रेरणा माँ शारदे हैं, प्रेरणा बनते दुलारे।। प्रेरणा अनुराग देते, पेड़ पौधे ये निराले। पुष्प मोहक रँग बिरंगे, नित्य मन भरते उजाले।। झूमते मधुकर चमन में, यह प्रभाती खूब भाती। स्वप्न देखें हम मनोहर, साँझ सिंदूरी सजाती।। चाँद सूरज रोशनी दें, प्रेरणा देते सितारे। प्रेरणा संगीत बनती, ताल सरगम की कहानी। कोकिला की तान मीठी, मूक पीड़ा की निशानी। बह रही निस्वार्थ कल-कल, प्रेरणा देती ‌नदी है। मर्म जानो मित्र ज्ञानी, प्रेरणा देती सदी है।। प्रेरणा चहुँओर बसती, यह धरा कण -कण पुकारे। थरथराते होंठ प्रियतम, सावनी मनुहार करते। फिर सृजन विस्तार होता, तूलिका में रंग भरते।। घट विचारों से भरा है, लेखनी कविवर उठाओ। श्वेत पृष्ठों पर लिखो तुम, प्रीति उर मे...
अंबुज के मंजुल नैना
गीत

अंबुज के मंजुल नैना

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** अंबुज के मंजुल नैना रहते क्यों डरे-डरे। लोभी भौरें घूम रहे ताल शतदल से भरे। हृदय मेरा क्रंदन करे विटप -विटपी रो रहे। कंटक भरा प्रेम पथ है, बोझ जीवन ढो रहे।। नित होती पलकें गीली, विपद किससे हम कहे। मृदु कलियाँ कहतीं नभ से, क्यों जगत में विष बहे।। पीर कानन क्या बताएं, वृक्ष सूखे हैं हरे। कंचन हिरण ढूँढते हैं, मनुज है बौरा गया। रुदन धरती कर रही अब, क्यों नंद छौरा गया।। फीकी सब चमक-दमक है, लाश नित हम हो रहे। कलकंठी भी मौन हुई, पंछी सभी सो रहे।। मुखौटे ओढ़े सब खड़े आदमी चारा चरे। चली विरह की आँधी है, तड़पती भी मीन है। अपंग जीवन कहता है, फिर बजे क्यों बीन हैं।। घोर छाया है तिमिर की, शाम सुख की है ढली। उजाले चालें चल रहे, पथिक भी भूले गली।। आशा की कटती पतंग, शांत स्वर कहते खरे। ...
कौन बुझाये प्यास
गीत

कौन बुझाये प्यास

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** फटे-पुराने कपड़े उनके, धूमिल उनकी आस। जीवन कुंठित है अभाव में, खोया है विश्वास।। अवसादों की बहुतायत है, रूठा है शृंगार। अंग-अंग में काँटे चुभते, तन-मन पर अंगार।। मन विचलित है तप्त धरा है, कौन बुझाये प्यास। चीर रही उर पिक की वाणी, काॅंपे कोमल गात। रोटी कपड़ा मिलना मुश्किल, अटल यही बस बात।। साधन बिन मौन हुआ उर, करें लोग परिहास। आग धधकती लाक्षागृह में, विस्फोटक सामान। अंतर्मन भी विचलित तपता, कोई नहीं निदान। श्रापित होता जीवन सारा, श्वासें हुई उदास। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्रति : सेवानिवृत...
कलियुग की बलिहार
गीत

कलियुग की बलिहार

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** नारी अस्मत लूटते, बात बडी गंभीर। भूले नर संस्कार हैं, कैसी है ये पीर।। देख पुकारे द्रोपदी, खतरे में है लाज। दुःशासन हर ओर है, ठौर न मिलती आज। कलियुग की बलिहार है, कैसा है संसार। नारी विपदा में बड़ी, होता नित्य प्रहार।। मानवता अब रो रही, पाँव पडी जंजीर। नारी अस्मत लूटते, बात बडी गंभीर।। बने पुजारी वासना, दुश्मन है ये देह। अब समूल यह नष्ट हो, इनसे कैसा नेह।। काँप रही अब नार है, नाव पडी मझधार। दानव अब शूली चढें, जो धरती पर भार।। दया दृष्टि प्रभु जी करो, दृग से बहता नीर। नारी अस्मत लूटते, बात बडी गंम्भीर।। नर पिशाच ही अब करें, नारी का अपमान। संतति संस्कारित न हो, तो बोझ खानदान।। जब कुकृत्य बच्चे करें, दंडित हों हर बार। मात मिलेगी अब इन्हे, नारी की ललकार।। अबला से सबला बनी, नारी बहुत अधीर। ना...
कंचन मृग छलता है अब भी
गीत

कंचन मृग छलता है अब भी

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** कंचन मृग छलता है अब भी, जीवन है संग्राम। उथल-पुथल आती जीवन में, डसती काली रात। जाल फेंकते नित्य शिकारी, देते अपनी घात।। चहक रहे बेताल असुर सब, संकट आठों याम। बजता डंका स्वार्थ निरंतर, महँगा है हर माल। असली बन नकली है बिकता, होता निष्ठुर काल।। पीर हृदय की बढ़ती जाती, तन होता नीलाम। आदमीयत की लाश ढो रहे, अपने काँधे लाद। झूठ बिके बाजारों में अब, छल दम्भी आबाद।। खाल ओढ़ते बेशर्मी की, विद्रोही बदनाम। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्रति : सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश (मध्य प्रदेश), लोकायुक्त संभागीय सत...
बिखर रहे माला के मोती
गीत

बिखर रहे माला के मोती

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** देख-देख कर पीड़ा होती। बिखर रहे, माला के मोती।। तंत्र बना अब लूट तंत्र है, है बस्ती का मुखिया बहरा। गली-गली में दिखी गरीबी, कितने ही दर, तम है गहरा।। झूठ ठहाके लगा रहा है, सच्चाई छुप-छुपकर रोती। बहुतायत झूठे नारों की, मिलते हैं वादों के प्याले। कहते थे सुख घर आयेंगे, मिले पाँव को लेकिन छाले।। रोज बयानों के खेतों में, बस नफ़रत ही फसलें बोती। जाने कितनी ही दीवारें, मन से मन के बीच बना दी। बात किसी की कब सुनता है, मौसम हठी, ढीठ, उन्मादी।। उसकी बातें, उसकी घातें, लगता जैसे सुई चुभोती। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : नि...
आसमान खाली है
गीत

आसमान खाली है

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** आसमान खाली है लेकिन, धरती फिर भी डोले। बढ़ती जाती बैचेनी भी, हौले-हौले बोले।। चले चांद की तानाशाही, चुप रहते सब तारे। मुँह छिपाकर रोती चाँदनी, पीती आँसू खारे।। डरते धरती के जुगनू भी, कौन राज़ अब खोले। जादू है जंतर -मंतर का, उड़ें हवा गुब्बारे। ताना बाना बस सपनों का, झूठे होते नारे।। जेब काटते सभी टैक्स भी, नित्य बदलते चोले। भूखे बैठे रहते घर में, बाहर जल के लाले। शिलान्यास की राजनीति में, खोटों के दिल काले।। त्रास दे रहे अपने भाई, दिखने के बस भोले। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्रति : सेवानि...
संत्रास ही संत्रास है
गीत

संत्रास ही संत्रास है

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** संत्रास ही संत्रास है, वक्ष पीटें हम खड़े। टूट कर बिखरा हृदय है, ठौर कोई अब कहाँ। अश्रु झरते हैं नयन से, मात्र मातम है यहाँ।। सूखे नातों के बल पर, किससे कौन अब लड़े। भाग्य को शनि-ग्रह लगा है, व्यथा कथा कौन कहे। शकुनि करें गुप्त मंत्रणा, पीर कितनी अब सहे।। भरा स्वार्थ से जग सारा, नयन लज्जा से गड़े। ग्रहण लगा है दिनकर को, कपटी उजाला छले। शक्ति आसुरी के कारण, पत्थर मोम बन गले।। व्याकुल प्यासे हैं चातक, मगर कितने खग अड़े।। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्रति : सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश (मध्य प्रदे...
चौसर की यह चाल नहीं है
गीत

चौसर की यह चाल नहीं है

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** चौसर की यह चाल नहीं है, नहीं रकम के दाँव। अपनापन है घर- आँगन में, लगे मनोहर गाँव।। खेलें बच्चे गिल्ली डंडे, चलती रहे गुलेल। भेदभाव का नहीं प्रदूषण, चले मेल की रेल।। मित्र सुदामा जैसे मिलते, हो यदि उत्तम ठाँव। जीवित हैं संस्कार अभी तक, रिश्तों का है मान। वृद्धाश्रम का नाम नहीं है यही निराली शान।। मानवता से हृदय भरा है, नहीं लोभ की काँव। घर-घर बिजली पानी देखो, हरिक दिवस त्योहार। कूके कोयल अमराई में, बजता प्रेम सितार।। कर्मों की गीता हैं पढ़ते, गहे सत्य की छाँव। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्र...
भटकते युवक
गीत

भटकते युवक

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** भटक रहे हैं युवक राह से, करें शत्रु का वरण। अंधा युग रखता है जैसे, दलदल में नवचरण।। भूले रीति संस्कार को सब, भूले प्रणाम नमन। ज्ञान ध्यान की बात नहीं, उजड़ा आस का चमन।। मात-पिता का आदर नहीं, कहाँ मिलेगी शरण। भूले सभ्यता संस्कृति भी, करते बैठे नकल। राग आलापें सब विदेशी, नाम न लेते असल।। आचरण में खोट भी उनके, करते नारी हरण। नशे में डूबे नवयुवक अब, मूल्यों का बस पतन। मोल लेते कई बीमारी, करें होम यह बदन।। जिंदा जलते होश नहीं कुछ, दुखद सब समीकरण। तेज़ाबी माहौल हुआ सब, होती रहती जलन। नित दुर्घटना करें शहजादे, देखो बिगड़े चलन।। घिसटे पहियों में भविष्य फिर, हुआ मान भी क्षरण। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्...
आई है होली
गीत

आई है होली

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** मुख पे लाल गुलाल लगाने, आई है होली। तन की सारी पीर मिटाने आई है होली।। हाथ गुलाल अबीर रखी है, पुलकित गोपाला। राधे पर है जादू डाला, कान्हा काला।। गंधिल होता गात गोपियाँ, भरतीं किलकारी। सपने लाख सँजोती मन में, आँखें कजरारी।। वादे सारे आज निभाने, आई है होली। रंग बिरंगे सुमन खिले हैं, नवरंगी छाया। मारे कलियों को पिचकारी, भौंरा बौराया।। हर्ष उल्लास की होली है, फागुन है भाता। यौवन और बुढ़ापा दोनों, गीत मिलन गाता।। हमजोली पर प्रेम लुटाने, आई है होली। है त्योहार अनूठा साजन, प्रेमिल अभिलाषा। कंचन जैसा रूप चमकता, कहता मन भाषा।। धरती पर यौवन छाया है, रसिया नभ छैला। प्रमुदित किंशुक है उपवन में, मिलती है लैला अंतर्मन कचनार खिलाने, आई है होली। बरजोरी करते हुरियारे, प्रणय-मुरारी हैं। ग्रामों की चौपालो ...
बिकती सच्चाई
गीत

बिकती सच्चाई

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** कलियुग में बिकती सच्चाई, झूठ कपट भी भारी है। तृष्णा के गहरे सागर में, जाने की तैयारी है।। खेले खेल सियासत भी अब, कालेधन की है माया। खींचें टाँग एक दूजे की, सत्ता लोलुप है काया।। बस विपक्ष की पोल खोलना, नई नीति सरकारी है। दौड़ सीट हथियाने की है, देते पद की सौगातें। भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दा भी, राम राज्य की हैं बातें। रंग बदलते गिरगिट जैसा, नेता खद्दरधारी है। गागर रीती है खुशियों की, भीगी अँखियाँ रमिया की। तोता मैना करते क्रंदन, रहती चिंता बगिया की।। करें देश को नित्य खोखला, जनता भी दुखियारी है। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट...
कौआ बदले चाल
गीत

कौआ बदले चाल

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** ख़ूब जानता रमिया कैसे कौआ बदले चाल। अपने दल को छलते नेता, दल बदलू हो आज। फ़िक्र नहीं है कुछ जनता की, साधें अपना काज।। रंग बदलते हैं गिरगिट-सा, भरें तिजोरी माल। चलें थाम सत्ता का दामन, पैसों के हैं मीत। येन-केन हासिल हो ताकत, जाना है बस जीत चतुर शिकारी, उन्हें पता है, कहाँ छुपाना जाल। खोल पोल दूजों को लेते मोल दिखाकर माल।। गेंडे जैसी मोटी चिकनी, है इन सबकी खाल। बिना आग के इन्हें पता है, कैसे गलती दाल। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्रति : सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश (मध्य प्रदेश), लोकायुक्त संभाग...
फटे-पुराने कपड़े उनके
गीत

फटे-पुराने कपड़े उनके

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** फटे-पुराने कपड़े उनके, धूमिल उनकी आस। जीवन कुंठित है अभाव में, खोया है विश्वास।। अवसादों की बहुतायत है, रूठा है शृंगार। अंग-अंग में काँटे चुभते, तन-मन पर अंगार।। मन विचलित है तप्त धरा है, कौन बुझाये प्यास। चीर रही उर पिक की वाणी, काॅंपे कोमल गात। रोटी कपड़ा मिलना मुश्किल, अटल यही बस बात।। साधन बिन मौन हुआ उर, करें लोग परिहास। आग धधकती लाक्षागृह में, विस्फोटक सामान। अंतर्मन भी विचलित तपता, कोई नहीं निदान। श्रापित होता जीवन सारा, श्वासें हुई उदास। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्रति : सेवानिवृत...
तृषित धरा मुरझाई
गीत

तृषित धरा मुरझाई

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** तृषित धरा मुरझाई, चीख़-पुकार मची है। वृक्ष हरे सभी कटे, छाया नहीं बची है।। सोंधी मिट्टी भूले हैं, बेचारे नौनिहाल। हालत उनकी खस्ता, पिचक रहे लाल गाल।। महँगाई ख़ूब बढ़ी, बौरा रही शची है। रहे मौन सज्जनता, लगते दाँव पर दाँव। दुर्जन कौवा छत पे, फैलाता नित्य पाँव।। भटक रहे अर्थहीन, क़िस्मत ख़ूब रची है। दंगा हैं फ़साद भी, सस्ता ख़ून का रंग। सूनी है अँगनाई, फीके सारे प्रसंग।। तनावों में जीवनी, नटी जैसी नची है। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्रति : सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश (मध्य प्रदेश), लोकायुक्त स...
लाक्षागृह सी आग
गीत

लाक्षागृह सी आग

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** अपना ही घर जला रहे हैं, घर के यहाँ चिराग़। फैल रही है सारे जग में, लाक्षागृह सी आग।। शुभचिंतक बन गये शिकारी, रोज़ फेंकते जाल। ख़बर रखें चप्पे-चप्पे की, कहाँ छिपा है माल।। बड़ी कुशलता से अधिवासित, हैं बाहों में नाग। ओढ़ मुखौटे बैठे ज़ालिम, अंतस घृणा कटार। अपनों को भी नहीं छोड़ते, करते नित्य प्रहार।। बेलगाम घूमें सड़कों पर, त्रास दें बददिमाग़। सिसक रही बेचारी रमिया, दिए घाव हैं लाख। लगी होड़ है परिवर्तन की, तड़पे रोती शाख।। हरे वृक्ष सब काटें लोभी, उजड़ रहे वन बाग। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम...
बिखर रहे, माला के मोती
कविता

बिखर रहे, माला के मोती

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** देख-देख कर पीड़ा होती। बिखर रहे, माला के मोती।। तंत्र बना अब लूट तंत्र है, है बस्ती का मुखिया बहरा। गली-गली में दिखी गरीबी, कितने ही दर, तम है गहरा।। झूठ ठहाके लगा रहा है, सच्चाई छुप-छुपकर रोती। बहुतायत झूठे नारों की, मिलते हैं वादों के प्याले। कहते थे सुख घर आयेंगे, मिले पाँव को लेकिन छाले।। रोज बयानों के खेतों में, बस नफ़रत ही फसलें बोती। जाने कितनी ही दीवारें, मन से मन के बीच बना दी। बात किसी की कब सुनता है, मौसम हठी, ढीठ, उन्मादी।। उसकी बातें, उसकी घातें, लगता जैसे सुई चुभोती। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : नि...
बिक रहा क्यों न्याय
गीत

बिक रहा क्यों न्याय

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** बिक रहा क्यों न्याय सिक्कों में, झूठ सत्य को छलता। फटती जनता की छाती है, कौन देता दिलासा। लूटें नेता नित्य वतन को, देने बैठे झाँसा।। निष्ठाएँ भी धूल मिलीं सब, द्वेष हृदय में पलता। मुखड़ों पर हैं चढ़े मुखौटे, गाते राग-दरबारी। चमचों का बस जमघट होता, पैसों की मारामारी।। डसते विषधर भोली जनता, वश नहीं कुछ चलता। घात -प्रतिघात करें सभा में, तंत्र हो रहा आहत। मतलब की बस राजनीति है, हवा हो रही राहत।। काम साधने करें अपाहिज़, टूटा छप्पर जलता। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्रति : सेवानिवृत्त जिला न्यायाधी...
मार पड़ी महँगाई की
गीत

मार पड़ी महँगाई की

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** मार पड़ी महँगाई की है, नहीं सूझती बात। मिली आज की दौर की हमें, आँसू ही सौग़ात।। रोते बच्चे मिले बटर भी, कुछ रोटी के साथ। पल्लू से आँसू पोंछे माँ, पर मारे-दो हाथ।। छूट गया काम क्या करे अब, खाओ सूखा भात। रोज़ गालियाँ देता पति भी, आती उसे न लाज। कटे जीवनी कैसे उसकी, करे न कोई काज।। पीने दारू बेचें जेवर, रोती बस दिन-रात। घूरे के भी दिन आते हैं, उर रखती बस आस। काम मिलेगा कल फिर उसको, पूरा है विश्वास।। तगड़ा नेटवर्क उसका भी, देगी सबको मात। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्रति : सेवानिवृत्त जिला न्या...
पीड़ाओं के घट
गीत

पीड़ाओं के घट

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** पीड़ाओं के घट भरते सब, घोर विरोधाभास। संकट की पगडंडी चलते, वन गुलमोहर आज। बोधिवृक्ष नित काटे जाते, बस बबूल का राज।। डोर भावनाओं की काटे, गर्वित हो उपहास। आतिशबाजी है युद्धों की, होगी किसकी जीत। बारूदों के ढ़ेर लगे पर, कोयल गाती गीत।। मानवता का नाम नहीं है, गुदड़ी सोता दास। झूठों के बाज़ार लगे हैं, समय बड़ा बलवान। श्रमकण धूल मिला है अब तो, शहरी जीवन शान।। दर्पण मैला है शुचिता का, सच भेजा वनवास। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्रति : सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश (मध्य प्रदेश), लोकायुक्त संभागीय सतर्...
फटे-पुराने कपड़े
गीत

फटे-पुराने कपड़े

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** फटे-पुराने कपड़े उनके, धूमिल उनकी आस। जीवन कुंठित है अभाव में, खोया है विश्वास।। अवसादों की बहुतायत है, रूठा है शृंगार। अंग-अंग में काँटे चुभते, तन-मन पर अंगार।। मन विचलित है तप्त धरा है, कौन बुझाये प्यास। चीर रही उर पिक की वाणी, काॅंपे कोमल गात। रोटी कपड़ा मिलना मुश्किल, अटल यही बस बात।। साधन बिन मौन हुआ उर, करें लोग परिहास। आग धधकती लाक्षागृह में, विस्फोटक सामान। अंतर्मन भी विचलित तपता, कोई नहीं निदान। श्रापित होता जीवन सारा, श्वासें हुई उदास। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्रति : सेवानिवृत...