Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: राजीव डोगरा

मत वहन करो
कविता

मत वहन करो

राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** मत वहन करो मेरे विचार को मुझे भी नहीं चाहिए तुमसे अलंकार के भूषण। मत वहन करो मेरी वाणी को मुझे भी नहीं चाहिए तुमसे छंदों के बंधन। मत वहन करो मेरे अंतर्द्वंद को मुझे भी नहीं चाहिए तुमसे परिछंदों के द्वंद। मत वहन करो मेरे अंत:वेगों को मुझे भी नहीं चाहिए तुमसे रागों की रागनी। मत वहन करो मेरे हृदय तल की असवादों को मुझे भी नहीं चाहिए तुम्हारे रसों से उत्पन्न रसायन। परिचय :- राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित...
कांगड़ा के राजीव डोगरा को नाईजीरिया से मिली डॉक्टरेट की उपाधि
साहित्यिक

कांगड़ा के राजीव डोगरा को नाईजीरिया से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश। कांगड़ा के युवा कवि और भाषा अध्यापक राजीव डोगरा को साहित्य,शिक्षा और मानवता में किए गए उनके द्वारा कार्यों के लिए नाइजीरिया की संस्था Good Samaritan Theological Seminary(Affiliated with TECHM INTL INC United States Of America) ने डॉक्टरेट की उपाधि देकर सम्मानित किया। उनको यह उपाधि संस्था के चांसलर Dr.Ade Harold और Prof.H E Amb.Dr.Md.Shahin ने वर्चुअल प्रदान की। राजीव ने बांग्लादेश के कवि तनवीर शाहीन का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उनको इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई। सम्मानित होने पर राजीव के माता-पिता हंसराज और सरोज कुमारी तथा शिमला के रोशन जसवाल (साहित्यकार और रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश) ,रविंदर नरयाल (खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी),प्रिंसिपल नीरज गर्ग (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाह...
साहित्य तथा शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजीव डोगरा को मिला स्वामी विवेकानंद सम्मान २०२२
साहित्यिक

साहित्य तथा शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजीव डोगरा को मिला स्वामी विवेकानंद सम्मान २०२२

कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश। कांगड़ा के युवा कवि लेखक और भाषा अध्यापक राजीव डोगरा को शांति फाउंडेशन गोंडा उत्तर प्रदेश द्वारा साहित्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए जाने वाले प्रयासों और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उनको स्वामी विवेकानंद सम्मान २०२२ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार शाह पद्मश्री महाराष्ट्र, अति विशिष्ट अतिथि ज्ञान बहादुर पासी प्रवक्ता डायट-गोण्डा विशिष्ट अतिथि डॉ.विनय कंसल पर्यावरणविद दिल्ली, मुख्य वक्ता-कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीया (सुभाषिनी) संस्कृत प्रवक्ता गौरी पाठशाला इंटर कॉलेज प्रयागराज, संचालन-श्री गया प्रसाद आनन्द, संयोजक-श्री सुनील कुमार आनन्द के द्वारा विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए स्वामी जी के योगदान को बताया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार आनन्द ने बताया कि पूरे भारत २०० से अधिक विभि...
महाकाल हूँ
कविता

महाकाल हूँ

राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** काल हूँ महाकाल हूँ अनंत का विस्तार। रुद्र का भी अवतार भाव से करता भक्तों को भव पार हूँ। न दिखे सत्य तो संपूर्ण संसार का करता विनाश हूँ। काली का महाकाल हूँ विष्णु का आराध्या मैं विश्वनाथ हूँ। मैं स्थिर हूँ अस्थिर भी हूँ इसीलिए सदाशिव हूँ। देवों का भी देव हूँ इसीलिए मैं महादेव हूँ। आदि हूँ, अनादि हूँ अनंत हूं, अपार हूं। अव्यय हूँ, अव्यग्र हूँ तभी तो जगद्व्यापी मैं सदाशिव हूँ। परिचय :- राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्...