Monday, February 2राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: अमित कुमार शर्मा “आनंद”

राष्ट्र की धरोहर
कविता

राष्ट्र की धरोहर

अमित कुमार शर्मा "आनंद" प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) ******************** विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी २०२६ पर आयोजित कविता लिखो प्रतियोगिता में सम्मिलित रचना राष्ट्र की धरोहर संस्कृति की पहचान है कविता आसमान में लहराते तिरंगे की शान है कविता आज़ाद के बंदूक से निकली जो आखिरी गोली भगत सिंह के देश भक्ति की सम्मान है कविता। कश्मीर घाटी,हल्दी घाटी की आवाज है कविता झेलम के जल में चलते नाव की साज है कविता राणा प्रताप ने जब खाई थी घास की बनी रोटियां दुश्मनों पर टूट पड़े ऐसे चेतक की ताज है कविता। हिमालय से निकली गंगा की कल कल है कविता पवित्र करती तन मन जो शीलत जल है कविता शंकर की जटाओं में भी बंधकर जो बहती निरंतर भागीरथी के निरंतर तप का पुण्य फल है कविता। वर्षा ऋतु में किसान के चेहरे की चमक है कविता बसंत ऋतु में गाते हुए पंछियों की चहक है कविता चद्दर ओढ़कर ठंडी रातों से कांपती हुई ...