Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: राजेन्द्र यादव

आज का नेता
कविता

आज का नेता

राजेन्द्र यादव सरैंया, नरोसा जनपद- लखनऊ ******************** कुर्सी के ही लिए यहां पर सब हथकंडे होते हैं। नारेबाजी शोर शराबे बैनर झंडे होते हैं। लोकतंत्र की मर्यादा की उनको है परवाह नहीं। जिनकी काली करतूतों से जनता है आगाह नहीं। जनता की नजरों में इनकी लंबी-लंबी खाईं है। बांट बराबर खाने वाले सब मौसेरे भाई हैं। बड़े निराले कर्म है इसके गिरगिट हैं मंडूक यही। परे बुद्धि से जानों इनको गोली हैं बंदूक यही। संघर्ष सदन का नाता है केवल जनता की हमदर्दी। छुट्टे सांड़ राजनीति के करते हैं गुंडागर्दी। जनसेवक हैं बड़े देश के बेतन एक रुपैया है। उपहारों में सोना चांदी धन की आमद गैया है। स्वर्ण पात्र में मदिरा ऊपर पावनता में गंगे हैं। सातों के सम्राट अहाते लुच्चे और लफंगे हैं। जोड़ तोड़ उपकरण सजाते राजनीति की खेती में। मरुस्थल में नीर बहाए भीति उठाए रेती में। भृष्ट आचरण के जनसेवक हैं हमको स्वीका...