Tuesday, January 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: आशा जाकड़ ‘आस’

हिन्दी में ही वेद है – प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त रचना
दोहा

हिन्दी में ही वेद है – प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त रचना

आशा जाकड़ 'आस' इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी २०२६ पर आयोजित कविता लिखो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त रचना हिन्दी में ही वेद है, हिन्दी होत पुराण। हिन्दी में उपनिषद हैं, हिन्दी में कल्याण।। हिन्दी बोलो प्रेम से, कान में शहद घोल । पीड़ा दूर मिटा सके, इसका तोल न मोल।। हिन्दी भाषा हृदय की, हिन्दी हिन्दुस्तान। भाषा है सर्व जन की, हिन्दी पर अभिमान।। हिन्दी सबको जोड़ती, हिन्दी देश महान। अतीत के पन्ने लिखे, हिन्दी बसते प्राण।। हिन्दी बोली सरल है, मस्तक की ये शान । भारत भाल की बिन्दी, हिन्दी बढ़ाये मान।। विरह की पीड़ा लिखती, मिलन की मधुर तान। शौर्य की गाथा बरसे, वीर का स्वाभिमान।। परिचय :- आशा जाकड़ (शिक्षिका, साहित्यकार एवं समाजसेविका) शिक्षा - एम.ए. हिन्दी समाज शास्त्र बी.एड. जन्म स्थान - शिकोहाबाद (आगरा) निवासी - इंदौर (मध्य...