Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: हेमलता शर्मा

मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी प्रकाशित कराएंगी मालवी शब्दकोश
साहित्य समाचार

मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी प्रकाशित कराएंगी मालवी शब्दकोश

भोली बेन ने डॉ. विकास दवे को सौंपी पांडुलिपि इंदौर।  इंदौर के गांधी हाल परिसर में आयोजित ३ दिवसीय इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल के मंच पर आज साहित्यिक सम्मान समारोह ‌की अध्यक्षता कर रहे मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे को मालवी बोली‌ के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रयासरत अपणो मालवो की संस्थापक भोली बेन ने मालवी शब्द कोश की ३०० पृष्ठ की पांडुलिपि सौंपी जिसमें लगभग- ५००० मालवी शब्दों का अर्थ दिया गया है। इस शब्द कोश को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी से प्रकाशित करने की घोषणा डॉ. दवे ने गमक श्रृंखला के दौरान ही कर दी थी। डॉ. दवे ने पांडुलिपि की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका आकार देखकर ही लग‌ रहा है कि कितना ‌कठिन और श्रमसाध्य कार्य आपने संपादित किया है। अकादमी भी मालवी और निमाड़ी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सतत प्रयासरत है और इसी परिप्रेक्ष्य में इस मालवी शब्दकोश का प्रकाशन किया ज...
मालवी बोली को समृद्ध करता उपन्यास ‘किनारा की खोज’
पुस्तक समीक्षा

मालवी बोली को समृद्ध करता उपन्यास ‘किनारा की खोज’

 पुस्तक : 'किनारा की खोज' अनुवादक : हेमलता शर्मा 'भोलीबेन' प्रकाशक : प्रिन्सेप्स प्रकाशन, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) मूल्य : १०/- रु. पृष्ठ : ८६ समीक्षक :- राम मूरत 'राही', इन्दौर (म.प्र.) विख्यात व्यंग्यकार श्री हरिशंकर परसाई के लघु उपन्यास 'तट की खोज' का मालवी बोली में 'किनारा की खोज' नाम से अनुवाद किया है साहित्यकार सुश्री हेमलता शर्मा 'भोलीबेन' ने। अनेक सम्मान से सम्मानित भोलीबेन कविता, व्यंग्य, लघुकथा, कहानी, आलेख एवं संस्मरण भी लिखती हैं, साथ ही वे एक रंगमंच कलाकार, मंच संचालक भी हैं। मालवी बोली के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर कार्यरत हैं। पिछले वर्ष उन्होंने 'अपणो मालवों भाग-१ में 'मालवी लोकोक्तियां एवं मुहावरे' का संकलन निकाला था, जिसे पाठकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। उन्होंने मालवी बोली के पाठकों, और इस बोली में रुचि रखने वालों को नाम मात्र की कीमत (१० रु.) में उपलब्ध करव...
सुश्री शर्मा को साहित्य रत्न सम्मान
साहित्य समाचार

सुश्री शर्मा को साहित्य रत्न सम्मान

इंदौर। देहरादून। उत्तराखंड की साहित्यिक संस्था दिग्राम टुडे प्रकाशन समूह द्वारा अनवरत दो दशकों से साहित्य साधना कर साहित्य क्षेत्र में योगदान देने हेतु सुश्री हेमलता शर्मा भोली बेन को टीजीटी साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में अनवरत २ दशकों से अधिक समय से साहित्य सृजन करने हेतु प्रदान किया जाता है। वर्ष २०२१ में इस सम्मान से कुल २० विभूतियों को नवाजा गया है जिनमें से इंदौर मध्य प्रदेश से सुश्री हेमलता शर्मा भोली बेन एकमात्र है। अन्य सम्मानित सदस्य इस प्रकार हैं- श्रीमती सुधा मिश्रा द्विवेदी , डॉ. मंजू सैनी, गीता पाण्डेय' अपराजिता, श्रीमती इंदु मिश्रा 'किरण', कामिनी मिश्रा, रति दिनेश चौबे जी, प्रतिभा दूबे जी, श्री कमलेश झा जी, श्री सत्येंद्र शर्मा 'तरंग', डॉ. बिपिन पाण्डेय जी, श्रवण कुमार अरोड़ा जी, विनोद सीताराम दुबे जी, श्रीमती वीणा गुप्त जी, श्री राकेश ज...