Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

चूडियाँ

सुरेश चन्द्र जोशी
विनोद नगर (दिल्ली)
********************

ऊर्जा सकारात्मक आती घर में,
जब-बजती हैं सुहागन की चूडियाँ |
कलियुगी सुहागिनें नहीं जानती ,
क्या होती सुहागन की चूडियाँ ||

नवग्रह शांत नव चूडियाँ गृह में,
एकादश शांति प्रदान करें चूडियाँ |
सम संख्या की संतान बचाती,
सौभाग्य प्रदान करें पाँच चूडियाँ ||

आधुनिक शब्द सँवारे देवी तो,
भला क्यों धारण करेंगी चूडियाँ |
कर लिया यदि एक कडा धारण,
उपकृत हो जायेंगी सारी चूडियाँ ||

होता है अपमानित अब श्रृंगार तो,
रहकर करेगी क्या ये चूडियाँ |
नहीं हो रहा है संमान इनका तो,
जीवन में रहेगी क्या ये चूडियाँ ||

होंगी सम्मानित अगर ये चूडियाँ,
सदा ही घर में बजेगी चूडियाँ |
रखती सुरक्षित गृहस्थी चूडियाँ,
यदि हाथों में रहेगी चूडियाँ ||

पहचान सृष्टि में बनी है चूडियाँ,
जो जाती आधुनिकता में चूडियाँ |
न निशानी किसी की अब चूडियाँ,
अवसरोपयोगी ही बना दी गई ये चूडियाँ ||

पहने शुभेच्छु एकादश चूडियाँ,
सुखी गृहस्थी बनायेंगी चूडियाँ |
प्रतीक शिव-शक्ति की चूडियाँ,
भरलो हाथों में देवियो ये चूडियाँ ||

भरलो हाथों में देवियो ये चूडियाँ,
भरलो हाथों में देवियो….

परिचय :- सुरेश चन्द्र जोशी
शिक्षा : आचार्य, बीएड टीजीटी (संस्कृत) दिल्ली प्रशासन
निवासी : विनोद नगर (दिल्ली)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…..🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *