Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आजादी का अमृत महोत्सव

राम प्यारा गौड़
वडा, नण्ड सोलन (हिमाचल प्रदेश)
********************

आओ आजादी का
अमृत महोत्सव मनाएं
नाचे गाऐं खुशियां मनाएं
राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाएं।
७५ वर्ष के सफर की कहानी
जन-जन तक पहुंचाएं।
हर घर की छत पर
इस बार तिरंगा लहराऐगा
हर बच्चा हर नागरिक
कर्तव्य अपना निभाएगा।
छोटे बड़े करोड़ों तिरंगे
हवा संग जब लहराएंगे
जनमानस के हृदय में
देश भक्ति जगाऐगें।
हमारी आन है तिरंगा
देश की शान है तिरंगा
तिरंगा है स्वाभिमान।
तिरंगे से है अस्तित्व देश का
तिरंगा हमारी पहचान।
तिरंगा कभी न झुकने देंगे
देनी पड़े चाहे जान।
आओ सारे आजादी का
अमृत महोत्सव मनाऐं
नाचे गाऐं खुशियां मनाएं।
अपनी पाठशाला से
निशुल्क तिरंगा लेकर
अपने घर की छत पर
श्रद्धा पूर्वक लहराएं।
गांव में सब को तिरंगें का महत्व बताएं
सबके मन में देशभक्ति का भाव जगाऐं
आओ अमृत महोत्सव मनाऐं।।

परिचय :-  राम प्यारा गौड़
निवासी : गांव वडा, नण्ड तह. रामशहर जिला सोलन (सोलन हिमाचल प्रदेश)


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *