Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आजादी का अमृत महोत्सव

धर्मेन्द्र कुमार श्रवण साहू
बालोद (छत्तीसगढ़)
********************

घर-घर तिरंगा, हर-घर तिरंगा।
फहर-फहर फहराएं तिरंगा।।

तीन रंगों से निर्मित तिरंगा।
आन-बान-शान है इनके अंगा।।

सबसे ऊपर केसरिया कहलाएं,
शौर्य ,ताकत ,साहस दिखलाएं।
शांति और सत्य सफेद बतलाएं,
खुशहाली जीवन हरा परखाएं।।

बहाओ प्यारे विचारों की गंगा …
लहर-लहर लहराएं तिरंगा …

कुंठित विचार और त्यागो द्वेष,
ना रखें ईर्ष्या ना किसी से क्लेश।
सत्य व अहिंसा का पहनो भेष,
विश्व गुरु कहलाएं भारत देश।।

मन में उठे सद् विचार तरंगा …
डगर-डगर लहराएं तिरंगा …

युवा शक्ति अब जाग जाओ,
जात-पात का फंदा मिटाओ।
मानवता का संदेश बिखराओ,
नई-किरणें की उम्मीद जगाओ।

अमृत उत्सव का यही उमंगा …
शहर-शहर फहराएं तिरंगा …

आओ प्यारे अब देश सॅंवारें,
सादा जीवन उच्च विचारे।
देश-प्रेम सारे जग में पसारें,
माॅं भारती है वतन के दुलारे।

नवा अंजोर बिखेराएं संगा…
नगर-नगर फहराएं तिरंगा…

परिचय :- धर्मेन्द्र कुमार श्रवण साहू
निवासी : भानपुरी, वि.खं. – गुरूर, पोस्ट- धनेली, जिला- बालोद छत्तीसगढ़
कार्यक्षेत्र : शिक्षक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *