Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

भाव की अभिव्यंजना

राम कुमार प्रजापति “साथी”
जतारा, टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश)
********************

भाव की अभिव्यंजना होती अलंकृत,
सप्त स्वर नव रस भरे उर तार झंकृत।
भव्यता की दिव्यता दिनमान हिंदी।
शुभ सदन शौभाग्यशाली शान हिंदी।

वर्ण बावन वृह्म मुख से उच्चरित।
बृक्ष बट के पात सम शुभ पल्लवित।
सौम्यता सामर्थ्य सत पथ संचलन,
वेद महिमा गा रहे मन स्फुटित।

छन्द सलिला गीत गंगा सौम्य संगम,
हिन्द हिन्दू हर्ष हिदुस्तान हिंदी।
शुभ सदन शौभाग्यशाली शान हिंदी।

व्याकरण की शुद्धता उर में लियेहै।
गीत गाये भारती हुलषे हिये है।
जन्म से जीवन बनी आदर्श प्रिय तुम,
प्राण हिंदी प्रीत पट समरस किये है।

ध्यान चिंतन खोज की पावन नसेनी,
तर्क से अनुबंध कर विज्ञान हिंदी।
शुभ सदन शौभाग्यशाली शान हिंदी।

मातृभाषा मन मृदुल मोहित अधर अस।
राष्ट्र भाषा के लिए अब हो समर बस।
आइए मिल सब लड़ें यह जंग दुर्लभ,
आज से ही लीजिए अपनी कमर कस।

ओज भर सब ही लिखें सन्देश ऐसा,
सूर तुलसी की कलम रसखान हिंदी।
शुभ सदन शौभाग्यशाली शान हिंदी।

परिचय :-  राम कुमार प्रजापति “साथी”
निवासी : जतारा, टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *