Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

संस्था दिव्योत्थान का निःशुल्क पतंग वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न

इंदौर। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दिव्योत्थान एजुकेशन एन्ड सोशल वेलफ़ेयर सोसाइटी द्वारा दिव्यांग एवं बस्ती के बच्चों को निःशुल्क पतंग वितरण का कार्यक्रम रखा गया। पतंग वितरण कार्यक्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर १००८ प.पू. श्रीदादूजी महाराज मुख्य अतिथि डॉ. दीपमालाजी गुप्ता विशिष्ट अतिथि रुचिताजी नीमा विशेष अतिथि जितेंद्रजी यादव, चंद्रशेखरजी लहरी, अनिलजी शिंदे, मनोजजी सवालिया आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चों ने अपना व परिवार की समस्याओं के बारे में संस्था को अवगत कराया और साथ ही कविता पाठ भी किया शिव सिटी के मेन गेट पर दिव्यांग एवं बस्ती के बच्चों का जमावड़ा अल सुबह से हो गया था बड़ी संख्या में बच्चे निःशुल्क पतंग पाने को उत्सुक थे।

कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया अतिथियों ने बच्चों को अपने उद्भोदन में मकर संक्रांति पर्व के बारे में आवश्यक जानकारियां प्रदान करते हुए कहा की हमें अपनी प्राचीन संस्कृति एवं परम्पराओं को सहेजकर रखना है और हमारी आने वाली पीढ़ी को भी इससे परिचित करवाना आप सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विशेष रूप से दिव्योत्थान संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमति मयूरी गुप्ता, सचिव पवन मकवाना, कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, सहसचिव डॉ. अभिषेक गुप्ता, श्रीमती मयूरी महाजन, श्रीमती रुचि गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में सुनील यशवंत, खेमराजजी प्रजापत का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव पवन मकवाना ने पधारे सभी अतिथियों का आभार माना एवं स्कूल ना जाने वाले बच्चों के अविभावकों से सम्पर्क कर उनसे बच्चों को स्कूल भेजने के बाबद चर्चा कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने वचन दिया। रंगबिरंगी पतंगे पाकर बच्चे अतिप्रसन्न थे।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे सदस्य बनाएं लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *