Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

तीज त्यौहार

ललित शर्मा
खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
********************

आ जाए जैसे तीज त्यौहार
बढ़ जाये वाणिज्य व्यापार
खरीद बिक्री बढ़ती जाए
रहता कोई न बेरोजगार
बढ़कर फैले कारोबार
आर्थिक लेन देन धुंआधार
कोई न रहता लाचार
बढ़ती कमाई बढ़ता व्यापार
जब आता है तीज त्यौहार

कोई भलाई सेवा करता चार
कोई जमकर करता व्यापार
कोई चाहता मनाये सपरिवार
सबको बुलाये मनाये त्यौहार
कोई चाहता न रहे दीन दुखी
फैले उनके घर खुशी हजार
सेवा में उनकी होते तैयार
मनाते उनके तीज त्यौहार

कोई रद्दी चुनकर लाये
कोई रद्दी समझ फिंकवाये
कोई रद्दी से रोजगार बढ़ाये
कोई उसी से खुशी मनाये
कोई घर पर नए दीये लाये
कोई पुराने कलात्मक बनाये
बुद्धि वृद्वि करते तीज त्यौहार

कलाकार वस्तएं बनाये
कोई उसका आनंद उठाए
दीपावली ऐसा है त्यौहार
मनभावन बढ़ती साफ सफाई
दीपोत्सव का है पावन त्यौहार

बच्चों को रौशनी में होता प्यार
मिठाई कपड़े बंटते उपहार
गृहणियां घरों में बरसाती बहार
आनंद की बढ़ती घर घर बहार
फोड़े कोई पटाखे लाख हजार
फैले प्रदूषण बढ़ते रोग हजार
रौशनी का है मनभावन त्यौहार
स्नेह मिलन का है प्यारा त्यौहार
प्रेम स्नेह का अनोखा दीपोत्सव
इन गुण से भरा है तीज त्यौहार

अपनापन का अहसास करता
होली हो दीपावली है खुशियां
शांति बरसाते हर तीज त्यौहार
लुटे जीवनभर खुशियां हम
मनाये जमकर। तीज त्यौहार

परिचय :- ललित शर्मा
निवासी : खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
संप्रति : वरिष्ठ पत्रकार व लेखक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *