Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Monday, August 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सीता भूमिजा

आशा जाकड़
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************

सीता-जन्म हुआ भूमि पर
वह भूमिजा पुत्री कहलाई
भूमिजा जन्म की सच्चाई
अल्प जन ही तो समझ पाई

पुत्री जन्म सुन रावण हर्षाया
खुश होकर ज्योतिषी बुलाया
भविष्य जानने की इच्छा से
उसकी जन्मपत्री बनवाया।

यह कन्या है बहुत भाग्यवान
बनेगी ये भारत की शान मान
पर एक दिन इसका पति ही
बनेगा तुम्हारा काल वरदान

निज काल सुन रावण थर्राया
क्रोध से ज्योतिषी पर गुर्राया
अपशकुनी को हटाओ यहां से
कलश में रख दूर फिकवाया

जनकपुर के नरेश राजा जनक
पूजा पाठ निज जीवन बिताते
प्रजा को निज संतान समझते
सदा उसका हित चिंतन करते

जनकपुर में पड़ गया था सूखा
वर्षा ने रूठकर ऐसा मुंह मोड़ा
जनता त्राहि त्राहि कर रही थी
जनकपुर का जन-जन भूखा

राजा जनक ज्योतिषी बुलवाए
इस समस्या का ये निदान बताए
राजा स्वयं स्वर्णहल क्षेत्र चलाए
अवश्य वर्षा से पृथ्वी लहलहाएँ

जनक ने स्वर्णहल खेत चलाया
अचानक हल मटके से टकराया
राजा ने समीप जा मटकी झाँका
मटके में नन्हीं प्यारी कन्या पाया

जनक ने प्रभु को धन्यवाद दिया
संतान हीन को कन्या भेंट किया
राजा ने रानी सुनयना को बुलाया
खुश हो रानी ने कन्या को उठाया।

नृप जनक और सुनैना दोनों हर्षित
प्रभु, सूनी गोद को कर दिया हरित
जनकपुर नगरी में बाजे ढोल-तासे
महल में होने लगा मिष्ठान-वितरित

हल-स्पर्श से मिली थी कन्या
बालिका का सीता नाम धराया
हल को कहते संस्कृत में सीता
जनक पुत्री ने जानकी नाम पाया।।

परिचय :- आशा जाकड़ (शिक्षिका, साहित्यकार एवं समाजसेविका)
शिक्षा – एम.ए. हिन्दी समाज शास्त्र बी.एड.
जन्म स्थान – शिकोहाबाद (आगरा)
निवासी – इंदौर (मध्य प्रदेश)
व्यवसाय – सेन्ट पाल हा. सेकेंडरी स्कूल इन्दौर से सेवानिवृत्त शिक्षिका)
प्रकाशन कृतियां – तीन काव्य संग्रह – राष्ट्र को नमन, नये पंखों की उड़ान, हमारा कश्मीर)
कहानी संग्रह – (अनुत्तरित प्रश्न), एक निबंध पुस्तक सिंहस्थ महोत्सव २०१६
उपलब्धियाँ – काव्य गोष्ठियों में नियमित पाठ, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच (hindirakshak.com) सहित लगभग ५० पुस्तकों मे कहानी कविताओं व समीक्षाओं का प्रकाशन। आकाशवाणी व दूरदर्शन पर काव्य पाठ।
सम्मान – सरल अलंकरण (इन्दौर), राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा हिंदी रक्षक राष्ट्रीय सम्मान, महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान (शिलांग), मानद उपाधि राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान (इलाहाबाद) नारी अस्मिता सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान मैं हूँ बेटी सम्मान (लखनऊ), मगसम प्रतिभा स्वर्ण सम्मान (दिल्ली) अन्तरा शब्द शक्ति सम्मान, महारानी लक्ष्मीबाई मैमोरियल सम्मान, काव्य रंगोली मातृत्व सम्मान, कल्पना चावला स्मृति सम्मान, विश्व शांति सम्मान आदि।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच  की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच  का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें….🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *