Sunday, January 11राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

अपनापन

किरण विजय पोरवाल
सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
********************

ना दिल मै खुशी
ना मन मै उमंग,
अपनो का गम
बस अपनो का
गम, दिखावा
बस दुनिया का,
फोटो का और बस
संकीर्ण विचारो का।
परिवार एक दिखावा नही,
दिल के एक तार का,
हँसी के पात्र का नही,
ससम्मान का।
पात्र सोने चाँदी का
बनो नही काँच के
गिलास सा,
कोई भी आये
ठुकरा जाये धराशाही
पल मे नाश सा।
राज बनो ताज बनो,
शान और अभिमान बनो,
एकता की एक मिसाल बनो,
कोई दुशमन घात ना डाले,
ढाल बनो तलवार बनो,
हर पग का तुम साथ बनो,
प्यार करो सम्मान करो,
और दिलो पर राज करो

परिचय : किरण विजय पोरवाल
पति : विजय पोरवाल
निवासी : सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : बी.कॉम इन कॉमर्स
व्यवसाय : बिजनेस वूमेन
विशिष्ट उपलब्धियां :
१. अंतर्राष्ट्रीय साहित्य मित्र मंडल जबलपुर से सम्मानित
२. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन से सम्मानित
३. राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा “साहित्य शिरोमणि अंतर्राष्ट्रीय समान २०२४” से सम्मानित
४. १५००+ कविताओं की रचना व भजनो की रचना
रूचि : कविता लेखन, चित्रकला, पॉटरी, मंडला आर्ट एवं संगीत
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *