Friday, February 27राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हाथ मिला

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

हाँ-
यदि दम है…
तो हाथ मिला।
हमें गले लगा,
हमें हँसा-खिलखिला।
चाय नहीं तो
कम से कम
अपने घर
पानी पिला।

मगर…
आपके रवैये से
हम निराश हैं,
इंसानियत के लिए
इंसानों से ही
हताश हैं।
कहो-
सचमुच मिट गया है
जातिभेद?
तो आ…
सबको बता।

हमें छूने दे
वही घड़ा,
जिसके लिए कभी
अपना प्राण
गँवाना पड़ा।
सिर्फ समरसता की
बयार बहाते हो,
अपने घर से लाया भोजन
अपनी ही थाली में
फोटो खिंचवा
खाते हो।

मूर्ख बना सकते हो
चंद अनपढ़ों को,
मगर तोड़ोगे कैसे
ये जमे हुए
सामाजिक घड़ों को?
हमने हमेशा
अमन और शांति
का साथ दिया है,
हुई ज्यादतियाँ-
प्यार पाकर
भुला दिया है।

हमने नहीं रखा
कभी कोई गिला…
पर आज भी
पूरे दम से
पूछते हैं-
यदि सच में
बराबरी का
हौसला है,
तो आओ…
हाथ मिला।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आपको प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना, कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *