Monday, March 9राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

दिल में फगुनाहट हुई

प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
मंडला, (मध्य प्रदेश)
********************

दिल में फगुनाहट हुई, मनवा चंचल आज।
अभिलाषा यह पल रही, करूँ प्रेम का काज।।

रंग घुल गए प्रीति में, मौसम है रंगीन।
दिल सजनी को खोजता, है प्रकरण संगीन।।

यौवन है जज़्बात पर, बहकी-बहकी चाल।
मधुमासी आवेश है, हर प्रेमी बेहाल।।

साजन को तिरछी नज़र, देख रही भरपूर।
सजनी के मुख पर खिला, आफ़ताब का नूर।।

शीतल चलती है हवा, फागुन का अंदाज़।
सकल उदासी दूर अब, प्रेम बना अधिराज।।

अब अबीर इठला रहा, लिए सरस पैग़ाम।
मीत याद आने लगा, सबको सुबहोशाम।।

फागुन में है चेतना, गाता स्नेहिल गीत।
मिलन-विरह का दौर है, प्रेम गया है जीत।।

यौवन है आवेग में, बाँहों में आकाश।
सिकुची धरती लाज से, अवसादों का नाश।।

होली आशा को वरे, विश्वासों का काल।
रंग घुल गए सोच में,प्यार हुआ बेहाल।।

पुरवैया ज़ालिम हुई,मारे दिल पर तीर।
होली की हैं मस्तियाँ, प्यास माँगती नीर।।

परिचय :- प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
जन्म : २५-०९-१९६१
निवासी : मंडला, (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एम.ए (इतिहास) (मेरिट होल्डर), एल.एल.बी, पी-एच.डी. (इतिहास)
सम्प्रति : प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष इतिहास/प्रभारी प्राचार्य शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय
प्रकाशित रचनाएं व गतिविधियां : पांच हज़ार से अधिक फुचकर रचनाएं प्रकाशित
प्रसारण : रेडियो, भोपाल दूरदर्शन, ज़ी-स्माइल, ज़ी टी.वी., स्टार टी.वी., ई.टी.वी., सब-टी.वी., साधना चैनल से प्रसारण।
संपादन : ९ कृतियों व ८ पत्रिकाओं/विशेषांकों का सम्पादन। एम.ए.इतिहास की पुस्तकों का लेखन
सम्मान/अलंकरण/ प्रशस्ति पत्र : देश के लगभग सभी राज्यों में ७०० से अधिक सारस्वत सम्मान/ अवार्ड/ अभिनंदन। म.प्र.साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी अवार्ड (५१०००/ रु.)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *