Sunday, March 15राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

लाला लाजपत राय : चरित्र की शिल्पशाला

सुषमा शुक्ला
आबिदजान (अफ्रीका)
********************

पंजाब की माटी ने जिस दीप को थामा,
त्याग की लौ में तपकर वह सूरज बन जाना।
वाणी में वेदना, दृष्टि में निर्भीक राय,
चरित्र की शिल्पशाला थे लाला लाजपत राय।

जहाँ राष्ट्र प्रथम, वहाँ स्वार्थ का अंत हुआ,
न्याय की कसौटी पर हर भय स्वयं झुक हुआ।
कर्म ही उपासना, संघर्ष ही उनका मार्ग,
आत्मबल से गढ़ा उन्होंने जीवन का सुदृढ़ शिल्पकार्ग।

साइमन की लाठियाँ जब देह पर बरसीं घोर,
अभिमान नहीं टूटा, बढ़ा स्वाधीनता का शोर।
रक्त की स्याही से लिखी आज़ादी की गाथा,
मौन शहादत बनकर भी बोल उठी उनकी व्यथा

शिक्षा, समाज, स्वराज-तीनों का समन्वय भाव,
विचारों की कार्यशाला, कर्मों का उज्ज्वल प्रभाव।
युवक को साहस सिखाया, जन-जन को दिया विश्वास,
चरित्र की गढ़ाई में था उनका प्रत्येक प्रयास।

आज भी समय की भट्टी में जब मूल्य पिघलते जाएँ,
लाला जी की शिल्पशाला हमें पथ दिखलाए।
राष्ट्र-प्रेम का मानक, सत्य का उजला प्रकाश,
युग-युग तक गूँजता रहे उनका अमर इतिहास।

परिचय :- सुषमा शुक्ला
जन्म : 25 अप्रैल
निवास : आबिदजान (अफ्रीका)
मूल निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एमए राजनीति शास्त्र बरकतुल्लाह भोपाल विश्वविद्यालय
लेखन विधा : कविता, हायकु, पिरामिड, लघु कथा
लेखन : लेखन के क्षेत्र में कोविद में जीवनसाथी की प्रेरणा से लेखन का कार्य शुरू किया। धर्म और संस्कृति इन मंचों पर काव्य गोश्तियां संचालन किया मनपसंद हास्य कला साहित्य मंच पर कम से कम १२५ बार संचालन किया,, और चार बार अध्यक्ष पद प्राप्त किया। इन सभी संस्थाओं से अब तक कुल मिलाकर १२५ सम्मान पत्र प्राप्त हुए।
विशेष : नाइजीरिया में, लागोस शहर में हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार किया। अफ्रीका के आबिदजान शहर में हिंदी विश्व दिवस पर हिंदी के बावत भूषण और एक छोटी सी कविता पढ़ने का भारतीय दूतावास इंडियन एंबेसी में शुभ अवसर प्राप्त हुआ। तात्कालीन भारतीय राजदूत डॉक्टर राजेश रंजन के हाथों ससम्मान १०,००० सीफा राशि आबिदजान की मुद्रा, जिसे स्थानीय भाषा में सीफा कहा जाता है प्रदान की गई।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *