Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, August 5राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

दो जून की रोटी

दीपक कानोड़िया
इंदौर मध्य प्रदेश

********************

दो जून की रोटी खाने को
बेबस बैठी है मानवता
भांति-भांति के लोग यहां
जाने कब आएगी समता

कुछ लोलुप सत्ता के लोभी
कुछ राजनीति रचते धोबी
कुछ है विद्वान प्रकांड यहां
कुछ निर्धन से धनवान यहां
कितना भी धैर्य रखें जनता
जाने कब आएगी समता

कुछ को चाहिए आज़ादी
रुकती नहीं अब आबादी
दर दर पे घूमते हैं गांधी
फिर भी नहीं थमती आंधी
कर्तव्य निभाने से पहले
हक मांगने निकली जनता
जाने कब आएगी समता

जिस तरह कीट पतंगे भी
वृक्षों को काट के खा जाते
दीमक बनकर दीवारों पर
कण-कण को चाट के खा जाते
बस वैसे ही अब मानव है
या कह दो सच्चे दानव है
ख़ुद को ही काट रही जनता
जाने कब आएगी समता

दो जून की रोटी खाने को
बेबस बैठी है मानवता
भांति भांति के लोग यहां
जाने कब आएगी समता

परिचय :- दीपक कानोड़िया
निवासी : इंदौर मध्य प्रदेश


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻hindi rakshak manch 👈🏻 हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *