Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

प्रत्याशी

मनोरमा पंत
महू जिला इंदौर म.प्र.

********************

नामांकन का दिन पास आता जा रहा था, पर अभी तक कुकर बस्ती में यही तय नही था कि चुनाव कौन लड़ेगा। बहुत से युवा चुनाव लड़ना चाहते थे, पर एक नाम तय नहीं हो पा रहा था। तभी बस्ती के वयोवृद्ध कूकर श्रीमणि की नजर नेता जी के अलसेशियन कूकर पर पड़ी, एकदम तदुरूस्त, चमकीले बालों वाला, मस्तानी चाल से अपने नौकर के साथ टहलते दिखा। बस, उसके दिमाग में कुछ कौंधा और उसने चिल्ला कर कुत्तो को पुकारा – ‘इधर आओ, भाई प्रत्याशी मिल गया। सबने बड़ी उत्सुकता से पूछा – कौन…? श्रीमणि ने नेता जी के कुत्ते की ओर इशारा किया। सबने हैरान परेशान होकर कहा – ‘अरे ये बँगले के अंदर रहने वाला हमारा नेता कैसे बन सकता है? श्रीमणि नेकहा – ‘रोटी के एक टुकड़े के लिये दिनभर भटकने वालो, तुम लोगों की क्या औकात है, जो तुम लोग चुनाव लड़ोगे।
बस फैसला हो गया। रही बंद बँगले से चुनाव लड़ने की बात, यह लोकतान्त्रिक देश है यहाँ मनुष्य जाति के महाबली जेलों में रहते हुऐ भी चुनाव लड़ते हैं और जीत भी जाते हैं। जीतने के लिये धन और बल दोनों चाहिये। समझे ….?

.

परिचय :-  श्रीमती मनोरमा पंत
सेवानिवृत : शिक्षिका, केन्द्रीय विद्यालय भोपाल
निवासी : महू जिला इंदौर
सदस्या : लेखिका संघ भोपाल जागरण, कर्मवीर, तथा अक्षरा में प्रकाशित लघुकथा, लेख तथा कविताऐ
उद्घोषणा : यह प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे सदस्य बनाएं लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *