Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

युवा शक्ति

मुकेश गाडरी
घाटी राजसमंद (राजस्थान)

********************

करना हमको काम ऐसा सबको आगे बढ़ाना,
सोते हुए युवा शक्ति को है अब जगाना।

१) पहुंचाना है उस मार्ग पर,
क्योंकि मंजिल है उनकी दूर।
देना ऐसा ज्ञान युवा को,
बन जाए पुनः गुरू संसार।
भू-श्रृंगार ना मिटने देना,
करना तुम युवा शक्ति उपकार।

करना हमको काम ऐसा सब को आगे बढ़ाना,
सोते हुए युवा शक्ति को है अब जगाना।

२) बेईमानी को तुम मार दो,
ईमानदारी को अब है जगाना।
आदर्श तुम्हारा वो हो जो जगत छवि बनाई,
जय तुम्हारी हो जाए तो परचम अपना फहराना।
बनकर रक्षक अखंड भारत का करना अब निर्माण,
युवा शक्ति को है अब जगाना।

करना हमको काम ऐसा सब को आगे बढ़ाना,
सोते हुए युवा शक्ति को है अब जगाना।

३) देश को आगे बढ़ाना तो आत्मनिर्भर तुम बन जाओ,
टक्कर सबको देना व्यापार ऐसा करना।
लाभ चाहे कम मिले गद्दारी ना कर जाओ,
गरीबी को है मिटाना सबको शिक्षित बनाना।
तुम्हें बुलावा आया युवा शक्ति को अब जगाओ।

करना हमको काम ऐसा सब को आगे बढ़ाना,
सोते हुए युवा शक्ति को है अब जगाना।

 

परिचय :- मुकेश गाडरी
शिक्षा : १२वीं वाणिज्य
निवासी : घाटी (राजसमंद) राजस्थान
उद्घोषणा : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे सदस्य बनाएं लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *